कॉलम

यह कोई छोटा रहस्य भी नहीं

मेरे घर से कुछ दूर सड़क पर एक मूंगफली का खोमचा जाड़ा शुरू होते ही अवतरित होता है. नवंबर की जल्दबाज सांझ के झुटपुटे में जिस तरह माथे के ऊपर के आकाश से वह खोमचा हौले से उतर कर सोंधी गंध के साथ सड़क के सरपट भागते जीवन को हस्बेमामूल बदल डालता है, वह किसी अवतार का ही काम है. उसकी चटनी में पुरातन, घरेलू लेकिन इंद्रियों के पार ले जाती एक लपक है जिसके कारण उसके खोमचे पर भीड़ लगी रहती है. चटनी उसका यूनिक सेलिंग प्रपोर्शन है जिससे उसका लंबा-चौड़ा परिवार जिसका सबसे नया सिरा शहर में रहता है और पुराना वाला गांव में, बड़े मजे में चल रहा है. उसकी मोटी, अनगढ़ उंगलियों के चुन्नट से बंधती चटनी की वह पुड़िया मुझे एक वरदान, एक जादू की पुड़िया लगती है जो एक बड़े परिवार का भरण-पोषण कर सकती है. पुरानी कहानियों के मंत्रसिद्ध शंख, फूल या पात्र की तरह जिनसे कुछ भी पाया जा सकता था.

अचानक उसकी पुड़िया का रहस्य मुझे पता चल गया. वह खोमचा समेट कर घर जाने की तैयारी में था और मैं आखिरी ग्राहक आन पहुंचा. ज्यादा चटनी देने के आग्रह पर उसने दरियादिली से कहा, जितनी चटनी है सब ले जाएं क्योंकि हर दिन सिलबट्टे पर ताजी चटनी पीसनी पड़ती है. देने का भाव आया तो स्वाभाविक ही वह जरा सा वाचाल हो गया. उसने स्वगत कहा, अगर मिक्सी में पीसो तो मशीन की गरमी से धनिया जल जाती है और लोग कहते हैं कि चटनी में धनिया की जगह मूली के पत्ते डाले हैं. धनिये और अदरक का स्वाद तो सिलबट्टे से ही आ पाता है.

वाकई यह एक रहस्य था. जो अचक्के खुल गया. कैसे छोटे-छोटे रहस्य कई जिंदगियों को टिकाए, बनाए और आगे विकसित करते रहते हैं.

वैसे यह कोई छोटा रहस्य भी नहीं है. इसका पता कई पीढ़ियों ने पत्थर, घर्षण, तापमान और धनिए की तासीर के संबंध को परखने के बाद पाया होगा. हम किसी का ई-मेल नहीं जानते, फोन नंबर नहीं जानते, रिश्तेदारियां नहीं जानते, कोई खास आदत नहीं जानते ये सब रहस्य हैं. अगर जानते तो जिन्दगी जो आज है शायद उससे अधिक संतोषजनक होती. अगर सब जान ही जाते तो अनजाने के प्रति जो खिंचाव यानि जिन्दगी का एक्सीलेरेटर है वह नहीं होता. रहस्य जरूरी है. उसके बिना जीवन खत्म हो जाता है. हम मरने लगते हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

60 minutes ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

4 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

4 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago