Featured

चौकोड़ी की कुछ मनमोहक तस्वीरें

उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है चौकोड़ी.

हिमालय के हृदयस्थल में घने जंगलों से घिरी यह छोटी सी बसासत एक समय कुमाऊँ के सबसे बड़े व्यवसायी दान सिंह मालदार की कर्मभूमि रही थी. प्रकृति की छांह में बसी यह रमणीक स्थली पर्यटन के लिहाज से कुमाऊँ की सबसे सुन्दर जगहों में से एक मानी जानी चाहिए. फलों के बगीचे, जैव-विविधता, सघन वनों में उगी बांज, चीड़ और बुरांश के पेड़ों की छांह और उन सब के ऊपर हिमालय की चोटियों का फैला हुआ विहंगम दृश्य – ये सभी चीजें मिल कर चौकोड़ी को एक शानदार हिल स्टेशन बनाती हैं.

चौकोड़ी के सूर्योदय और सूर्यास्त इस जीवन में एक बार देखे जाने की दरकार रखते हैं. और तारों से भरा चौकोड़ी का रात का आसमान – उसके बिना जीवन की कल्पना कैसे की जा सकती है!

चौकोड़ी के आसपास अनेक धार्मिक स्थल हैं. सबसे पहले तो चौकोड़ी में ठाकुर दान सिंह बिष्ट मालदार के घर के ठीक नीचे चौकोड़ी बुबू का मंदिर है जो इस स्थान के रक्षक माने जाते हैं और स्थानीय मान्यताओं में उन्हें उत्तराखंड के सबसे बड़े देवता गोल का अवतार बताया जाता है.

एबट माउंट वाले अंग्रेज साहब का किस्सा

एक समय था जब चौकोड़ी में देश के सबसे बेहतरीन चाय बागान भी थे. जाहिर है यह भी दान सिंह मालदार के प्रयासों से ही संभव हो सका था. कुछ समय पहले तक यहाँ टी बोर्ड द्वारा संचालित एक फैक्ट्री भी चला करती थी पर फिलहाल उसकी हाल खस्ता है.

दूर तक भ्रमण करने का शौक रखने वालों के लिए चौकोड़ी में सुबह शाम वॉक करने के लिए अनेक रास्ते हैं जो अंततः सारे के सारे एक ही जगह पर मिल जाते हैं.

चौकोड़ी पर प्रस्तुत किये जा रहे इस फोटो निबंध में सभी फोटो अशोक पाण्डे के खींचे हुए हैं.

चौकोड़ी जाए बिना कुमाऊँ की सुन्दरता को ठीक से समझा नहीं जा सकता (Chaukori Uttarakhand Kumaon Tourism)

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • पर्यटन के रूप में चौकोड़ी कब और कैसे जाया जा सकता है , वहा ठहरने की क्या व्यवस्था है । बताने का श्रम करे ।

Recent Posts

इस बदलते मौसम में दो पहाड़ी रेसिपी

पहाड़ों में मौसम का बदलना जीवन की गति को भी बदल देता है. सर्दियों की…

10 hours ago

अल्मोड़े की लखौरी मिर्च

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक संपदा, पारंपरिक खेती और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है. पहाड़…

10 hours ago

एक गुरु की मूर्खता

केरल की मिट्टी में कुछ तो है, या शायद वहाँ की हवा में, जो मलयालियों…

21 hours ago

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं तो जरूर पढ़ें एकलव्य प्रकाशन की किताबें

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं, तो उनके भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी केवल…

21 hours ago

प्रेम में ‘अपर्णा’ होना

हिमालय की गोद में राजा हिमवान और रानी मेना के यहाँ जन्मी पार्वती बचपन से…

22 hours ago

यह सिस्टम बचाता है स्विट्ज़रलैंड के पहाड़वासियों को आपदा से

एक ही समय में धराली और स्विट्ज़रलैंड में हिमस्खलन या भूस्खलन की घटनाएं हुईं, लेकिन…

3 days ago