7 फरवरी को चमोली में आई भीषण आपदा में 202 लोगों के लापता होने की पुष्टि उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गयी है. लापता लोगों में सर्वाधिक 100 लोग ऋत्विक कम्पनी की सहयोगी से बताये जा रहे हैं. ऋषिगंगा कम्पनी के 46 लोगों के साथ रैणी गांव के 5, तपोवन गांव के 2, रिंगी गांव के 2 और करछौ गांव के भी 2 लोग लापता बताये जा रहे हैं.
(Chamoli Disaster Live Report)
इस घटना में अब तक 19 शव बरामद किये जा चुके हैं. उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि
कल के हादसे में अभी तक लगभग 202 लोगों के लापता होने की सूचना है, वहीं 19 के शव अलग अलग स्थानों से बरामद किए गए है. शोक और दुःख की इस घड़ी में प्रशासन आपके साथ है, कृपया सहयोग बनाए रखें. राहत-बचाव कार्य त्वरित रूप से जारी है.
टनल में लगातार रेस्क्यू कार्य चल रहा है. पुलिस द्वारा कहा गया है कि लापता 202 लोगों में लोग संपर्क कर रहे हैं. फ़िलहाल टनल के भीतर जेसीबी द्वारा रेस्क्यू कार्य तेजी से किया जा रहा है. रेस्क्यू कार्य के दौरान टनल के भीतर की तस्वीरें:
उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी रेस्क्यू अभियान की बागडोर आईपीएस अपर्णा कुमार को सौंपी गयी है. सोमवार सुबह से ही अर्पणा कुमार रेस्क्यू अभियान लीड कर रही हैं. इस बीच गृहमंत्री अमित साह ने ट्वीट कर बताया की आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम जरुरी सामान और भोजन के किट आपदा प्रभावित 9 गावों में पहुंचा रही है.
(Chamoli Disaster Live Report)
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…
जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…