Featured

भारतीय बॉक्सिंग के भीष्म पितामह कैप्टन हरि सिंह थापा को विनम्र श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़ स्थित देवसिंह मैदान के एक कोने में बॉक्सिंग रिंग के आकार का ढांचा बना है. इस रिंग ने भारत को एक से एक बॉक्सर हैं. दशकों पहले तक एक 70-72 साल के शख्श बच्चों को बॉक्सिंग के गुर सिखाते देखा जा सकता था. इस शख्श का नाम था हरिसिंह थापा, भारतीय बॉक्सिंग के भीष्म पितामह हरि सिंह थापा. रिंग को बनाने के श्रेय भी हरि सिंह थापा को ही जाता है.
(Captain Hari Singh Thapa)

पद्म बहादुर मल्ल, एमके राय, एसके राय, एमएल विश्वकर्मा, डॉ॰ धर्मेंद्र भट्ट, भास्कर भट्ट, राजेंद्र सिंह, प्रकाश थापा, हवा सिंह, सीएल वर्मा, संतोष भट्ट आदि भारत के सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर रहे हैं. इन सभी बॉक्सरों को जोड़ने वाले थे भारतीय बॉक्सिंग के भीष्म पितामह कैप्टन हरि सिंह थापा.

पिथौरागढ़ के छोटे से गांव नैनी-सैनी से निकले हरि सिंह थापा ने बॉक्सिंग में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नेतृत्व किया. उन्होंने वह मुकाम हासिल किया कि देश और दुनिया आज उन्हें भारतीय बॉक्सिंग के भीष्म पितामह के रूप में जानती है. जीवन में उनके पास तमाम मौके थे जिससे वह दुनिया के किसी भी कोने में बस सकते थे पर उन्हें कुछ वर्षों पहले तक भी अपने गांव के बच्चों को बॉक्सिंग सिखाते देखा गया है. उनका अपने गांव और घर से लगाव था कि वह हमेशा पिथौरागढ़ में ही रहे.
(Captain Hari Singh Thapa)

लोग कहते हैं पहाड़ ने गया हुआ फिर पहाड़ नहीं लौटता. फिर सफ़ल पहाड़ी तो 100 प्रतिशत अपने पहाड़ नहीं लौटता. कैप्टन हरि सिंह थापा ने इस बात को झूठला दिया. उन्होंने दिखाया कि एक सफ़ल पहाड़ी जब अपने गांव लौटता है तो वह अपने समाज को कितना कुछ दे सकता है. पिथौरागढ़ में आज तक चल रही बॉक्सिंग की लिगेसी की नींव कैप्टन साहब में ही तो रखी थी. कैप्टन हरि सिंह थापा मिसाल हैं हर पहाड़ी के लिये.

7 फरवरी के दिन 89 वर्ष की उम्र में कैप्टन हरि सिंह थापा ने अपने पैतृक घर में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार आज रामेश्वर में किया गया. काफल ट्री परिवार की ओर से कैप्टन हरि सिंह थापा को विनम्र श्रद्धांजलि.
(Captain Hari Singh Thapa)

कैप्टन हरि सिंह थापा के विषय में अधिक पढ़ें:

पिथौरागढ़ से भारतीय बाक्सिंग के पितामह

कैप्टन हरि सिंह थापा की कुछ तस्वीरें देखिये:

सभी तस्वीरें पिघलता हिमालय के फेसबुक पेज से साभार ली गयी हैं.

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल

पिछली कड़ी : कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे का बहुआयामी व्यक्तित्व व कृतित्व : इतिहास से…

3 days ago

घी संक्रान्ति का लोक विज्ञान

उत्तराखंड अपनी निराली संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां के लोक जीवन के कई…

5 days ago

दुनिया ने अपनाया और अपनों ने भुलाया : जन्मदिन विशेष

‘‘...हिमालय के दूर-दराज गाँव के अत्यंत विपन्न परिवार में जन्मा एक छात्र नोबेल विजेता भौतिकशास्त्री…

1 week ago

गलगोटिया वाला कॉपी नहीं, असली नवाचार है अल्मोड़ा के रवि टम्टा का ड्रोन

अल्मोड़ा के काफलीखान गांव के रवि टम्टा ने जब अपने बनाए फ्लाइंग व्हीकल "हापिडा स्काईनेक्स"…

1 week ago

लोक गायिकाओं का समृद्ध इतिहास रहा है पहाड़ो में

उत्तराखंड के पहाड़ों में लोकगीत और लोकनृत्य केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि यहां की सामाजिक-सांस्कृतिक…

2 weeks ago

कुमाऊं केसरी बद्रीदत्त पांडे का बहुआयामी व्यक्तित्व व कृतित्व : इतिहास से जनआंदोलन तक

पिछली कड़ी : हिमालय की सामाजिक-आर्थिक संरचना पर प्रोफेसर पूरन चंद्र जोशी कुमाऊं को विशिष्ट…

2 weeks ago