इतिहास

कत्यूर शासकों ने जोशीमठ से राजधानी क्यों बदली

इस बात के साक्ष्य मिलते हैं कि उत्तराखंड क्षेत्र के पहले शासक कत्युरों की पहली राजधानी जोशीमठ में थी. यह भी माना जाता है कि जोशीमठ के मंदिर का निर्माण भी कत्युरों के आदिपुरुष वासुदेव ने ही किया. यह माना जाता है कि आदिपुरुष वासुदेव और वसंतदेव एक ही व्यक्ति हैं. कत्यूर शासक जोशीमठ छोड़ बैजनाथ के पास क्यों बसे इस सवाल का तथ्यपरक जवाब इतिहासकारों के पास नहीं हैं लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि कत्यूर शासकों का जोशीमठ से घनिष्ट संबंध रहा है.
(Capital of Katyuri Dynasty)

जोशीमठ के प्राचीन मंदिर से प्राप्त शिलालेख में कत्यूर आदिपुरुष वासुदेव के नाम का शिलालेख लगा होना इस तथ्य को और पुष्ट करता हैं कि कत्यूर शासकों का जोशीमठ से संबंध था. कत्युरों ने जोशीमठ क्यों छोड़ा इस विषय पर बद्रीदत्त पांडे ने एक अपनी किताब कुमाऊं का इतिहास में एक कथा लिखी है. इस कथा के अनुसार-

एक बार वसंतदेव का कोई वंशज राजा जंगल में शिकार खेलने गया हुआ था. जिस समय राजा जंगल में शिकार खेलने गया था ठीक उसी समय भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में राजा के घर चले गये. रानी ने उनका खूब आदर सत्कार किया जिसके बाद भगवान नरसिंह पलंग पर लेट गये. जब राजा शिकार से लौटा ने उसने अपने देखा कि उसके घर की पलंग में कोई पुरुष बैठा है. राजा ने आव देखा न ताव सीधा तलवार निकाली और भगवान नरसिंह का हाथ काट दिया.
(Capital of Katyuri Dynasty)

भगवान नरसिंह का हाथ कटते ही उसमें से दूध निकलने लगा. यह देख राजा को अहसास हुआ की उनके घर पर आया अतिथि को सामान्य व्यक्ति नहीं. रानी ने उसे बताया कि वह देवता हैं.  इसपर राजा काफ़ी लज्जित हुआ और उसने मांफी मांगी तब भगवान विष्णु ने कहा कि तुमने अपराध किया है इसका दंड तुम्हें जरुर मिलेगा. भगवान ने राजा से कहा-

मैं नरसिंह हूँ. मैं तेरे राज-काज से बहुत खुश था इसलिए तेरे घर आया था. तेरे अपराध का दंड यह है कि तू जोशीमठ से चला जा.

इस तरह कत्युरों को जोशीमठ छोड़ना पड़ा और बैजनाथ के आस-पास की घाटी में बसना पड़ा. कत्यूर घाटी में बैजनाथ के आस-आस का क्षेत्र कत्युरों की दूसरी राजधानी कही जाती है.
(Capital of Katyuri Dynasty)

बद्रीदत्त पांडे और राहुल सांकृत्यायन की पुस्तकों के आधार पर

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago