समाज

हल्द्वानी से ताल्लुक रखती है सिनेमा की यह उभरती हुई अभिनेत्री

25 दिसंबर 1998 को हल्द्वानी में जन्मी नेहा सोलंकी टीवी और सिनेमा की अभिनेत्री हैं जिन्होंने हाल ही में दक्षिण भारत की फिल्म ‘90 एमएल’ में मुख्य भूमिका निभाई है. हल्द्वानी के आम्रपाली इंस्टीटयूट से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा ले चुकी नेहा ने अपनी स्कूली पढ़ाई हल्द्वानी से ही की.

स्कूल के दिनों से ही वे अभिनय में दिलचस्पी रखती थीं और तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं. यह शौक उन्होंने कभी नहीं छोड़ा. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अभिनय में अपना भाग्य आजमाने मुम्बई चली गईं.

मुम्बई में थोड़े बहुत परिश्रम के बाद उन्हें एक टीवी शो में काम करने का मौक़ा मिला. उनकी प्रतिभा और मासूम चेहरा इस में सहायक बना. जीटीवी पर 2017 में आये एक सीरियल ‘सेठ जी’ के साथ उन्होंने अपने टीवी एक्टिंग करियर का आगाज किया. इस के बाद उन्होंने एक और सीरियल ‘मायावी मलिंग’ में मुख्य किरदार निभाया. टीवी शोज में उसके बाद उन्हें नियमित काम मिलाने लगा. इसके अलावा वे मॉडलिंग भी करती हैं और फ्लिपकार्ट, पेपे जींस समेत अनेक विज्ञापनों में आ चुकी हैं.

इंटरनेट मूवी डाटाबेस में उनका परिचय खोजिये तो पता चलता है कि उन्होंने कुछ टीवी शोज में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है.

ठोस कदमों से सिनेमा-टीवी के क्षेत्र में अपनी जगह बना रही नेहा अपनी जड़ों से किस कदर जुड़ी हैं इसकी बानगी उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स में देखी जा सकती है.

अपने ट्विटर अकाउंट में अपना परिचय देते हुए नेहा लिखती हैं: “मैं एक्टर/ मॉडल नेहा सोलंकी हूँ. माँ-पापा मेरी ताकत हैं. जय गोलज्यू देव.”

बहुत जल्द ही नेहा की साउथ इन्डियन फिल्म ’90 एम एल’ रिलीज होने वाली है. तेलुगू भाषा में बनी और शेखर रेड्डी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अशोक रेड्डी द्वारा निर्मित है. संभावना है कि यह फिल्म दीपावली के दौरान रिलीज होने वाली है.

इस उभरती हुई अभिनेत्री को हम सब की अपार शुभकामनाएं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

3 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago