जंगल के सुकून की तुलना करना मुश्किल है और जंगल बिनसर का हो तो यह काम और मुश्किल हो जाता है क्योंकि आप उत्तराखंड के सबसे सुन्दर जंगलों में से एक में घूम रहे होते हो और उस जंगल के झरोखे से आपको प्रकृति की अदभुत रचना हिमालय के दीदार होते हैं.
(Binsar in Winter Season Photos)

हिमालय और उसके साथ बिनसर का यह शानदार बाँज और बुरांश का जंगल आपको सुकून से भर देगा. ऐसा सुकून शायद ही दुनिया के किसी और कोने में आप तलाश कर पाएँ.

बिनसर के जंगल वाक में आपके साथ-साथ इन दिनों हिमालय की विशाल चोटियाँ भी चलती हैं जो आपके बिनसर वाक को एक यादगार अनुभव बनाती हैं. सुबह और शाम का समय इन्हें निहारने के लिये सबसे अच्छा रहता है. घाटियों में भरा कोहरा और नीचे पहाड़ इन्हें और सुन्दर बनाते हैं.
(Binsar in Winter Season Photos)

आजकल शरद ऋतु में बिनसर के रंग देखने लायक़ हो रहे हैं जो वाइल्ड फ़र्न मानसून में एकदम हरे थे अब रंग-बिरंगे हो गए हैं. सारा जंगल शरद ऋतु की सुंदरता से भर गया है.

बिनसर की हर ऋतु देखने लायक़ है शायद इसलिए भी क्योंकि वहाँ अभी भी प्रकृति बची है. सभी फोटो हाल में अल्मोड़ा के बिनसर ट्रिप के दौरान लिए हैं. फोटो एवं विवरण काफल ट्री के अनन्य साथी जयमित्र सिंह बिष्ट, हिमालयन जेफर, की फेसबुक से लिया गया है.
(Binsar in Winter Season Photos)

फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट
फोटो – जयमित्र सिंह बिष्ट

जयमित्र सिंह बिष्ट

अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

इसे भी पढ़ें: कौसानी में माल्टा की बहार : फोटो निबंध

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago