हैडलाइन्स

कूच बिहार ट्राफी में उत्तराखंड के अवनीश ने पहली ट्रिपल सेंचुरी मारी

इस साल की कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के एक मुकाबले में उत्तराखंड के अवनीश सुधा ने बिहार के विरुद्ध 339 रनों की पारी खेलकर इतिहास बनाया है.

कूच बिहार ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले अवनीश उत्तराखंड के पहले बैट्समैन बन गए हैं. काशीपुर में चल रहे इस मुकाबले में उत्तराखंड ने पहली पारी में 515 रन का स्कोर खड़ा किया. बेहद खराब शुरुआत करते हुए उत्तराखंड ने चार रन पर दो विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद तीसरे नंबर पर आए गौरव जोशी (47) और अवनीश सुधा के साथ मिलकर टीम को उबारा और तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े. गौरव के बाद तनुष गुसाईं ने 49 रन बनाए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड ने चार विकेट पर 326 रन बनाए थे. दूसरे दिन अवनीश ने पहले दोहरा और फिर तिहरा शतक पूरा किया.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

अपना आकाश : संघर्ष, संवेदना और हकीकत की ज़मीन पर खड़ी एक प्रेरक दास्तान

प्रसार भारती के Waves OTT पर 20 नवंबर को रिलीज़ हुई फिल्म ‘अपना आकाश’ एक ऐसे युवा की कहानी है, जो तमाम…

2 hours ago

साइड लॉक्स!

'साइड दे न भाई' पीछे से आती आवाज़ में कोई हुड़क नहीं थी, हो सकती…

4 hours ago

सोमेश्वर की बौरारो घाटी में बदलती खेती, सिमटती परंपराएँ और गाँवों की बदलती तस्वीर

पहाड़ की मिट्टी में कभी केवल अनाज नहीं उगता था, बल्कि पीढ़ियों का अनुभव, लोकगीतों…

2 days ago

पंतनगर की छांव में सुलगती जमीन: एक मजदूर आंदोलन की अनकही दास्तान

उत्तराखंड के शांत तराई अंचल में फैला गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कभी…

1 week ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया : प्रशासक से इतिहासकार तक

पिछली कड़ी : डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने…

1 week ago

पहाड़ की धरती पर बदलाव का स्वप्न देखने और उसे साकार करने वाले डॉ. ललित पाण्डेय : श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा शहर ने बीते दिन अपना एक ऐसा अनमोल व्यक्तित्व खो दिया है, जिसने अपनी…

2 weeks ago