Featured

आतंकी हमले में शहीद पांचों जवान उत्तराखंड के

मंगलवार की सुबह उत्तराखंड के लिये अमंगल खबर लाई. बीते सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गये. कीर्ति नगर ब्लॉक थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडाउन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह भंडारी और रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी वह पांच जवान हैं जिन्होंने देश के लिये अपनी जान न्योछावर कर दी. शहीद जवानों वानों के पार्थिव शरीर आज दोपहर दो बजे तक देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जाएंगे.
(5 Soldiers Martyred Uttarakhand)

रिखणीखाल के गांव डोबरिया निवासी अनुज नेगी के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी व छोटी बहन हैं। बीते वर्ष नवंबर माह में अनुज का विवाह हुआ था. 26 वर्षीय आदर्श नेगी टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे उनके पिता दलबीर सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं. आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे. नौदानू गांव के निवासी हवलदार कमल सिंह की पत्नी व दोनों बच्चे कोटद्वार के पदमपुर में किराए के कमरे में रहते हैं.
(5 Soldiers Martyred Uttarakhand)

नई टिहरी के जाखणीधार ब्लाक के चौंड जसपूर के विनोद भंडारी गढ़वाल राइफल में तैनात थे. उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से डोईवाला के अठुरवाला में रह रहा है. उनके परिवार में उनकी माता, पत्नी के साथ एक चार वर्षीय बेटा और तीन माह की बेटी हैं. रुद्रप्रयाग जिले के कांडाखाल निवासी आनंद सिंह की उम्र 41 वर्ष थी. सेना में नायब सुबेदार के पद पर का परिवार देहरादून में रहता है.

घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार में बदनोता गांव के पास तब घटी जब माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर सेना का वाहन गश्त कर रहा था. बीते 72 घंटों में ये तीसरी आतंकी वारदात है, जिसमें सेना के आठ जवान शहीद हो चुके हैं. सेना पर हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कश्मीर टाइगर्स ने ली है.
(5 Soldiers Martyred Uttarakhand)

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago