तेज गेंदबाज दीपक धोपोला के पांच विकेट की बदौलत उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में रविवार को मेघालय को 8 विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. इस जीत से उत्तराखंड ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
धपोला (59/5) ने अपने करियर का चौथा प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए पारी में पांचवी बार पांच या इससे अधिक जबकि दूसरी बारी मैच में 10 या इससे अधिक विकेट चटकाए.
धोपोला और धनराज शर्मा (66/3) की धारदार गेंदबाजी के सामने मेघालय की टीम गुरिंदर सिंह (104) और योगेश नागर (58) पांचवें विकेट की 122 रन की साझेदारी के बावजूद 66.2 ओवर 230 रन पर ढेर हो गई.
उत्तराखंड को 51 रन का लक्ष्य मिला जो उसने वैभव सिंह पंवार (नाबाद 32) की पारी की बदौलत 6 .1 ओवर में दो विकेट पर 53 रन बनाकर हासिल कर लिया.
इससे पहले उत्तराखंड की टीम ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 4 विकेट पर 491 रन पर पारी घोषित की। मेघालय ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे जिससे उत्तराखंड को 180 रन की बढ़त हासिल हुई.
इस जीत से उत्तराखंड के पांच मैचों में पांच जीत से 33 अंक हो गए हैं और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद मेघालय (19) पर 14 अंक की बढ़त बना ली है.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…
इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…
आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…
उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…
पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…
1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…