Featured

उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र : विपक्ष का सदन से वॉकआउट

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होने और बढ़ती महंगाई का मुद्दा गूंजा. विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की कोशिश की और बाद में वाकआउट कर दिया. सदन में कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर खूब हमला बोला.

कांग्रेस ने सत्र को महंगाई, अतिक्रमण विरोधी अभियान व सरकार की ढुलमुल नीति, राज्य की कमजोर आर्थिक स्थिति, दैवीय आपदा, एनएच-74 मुआवजा घोटाला, सरकारी स्कूलों को आरएसएस को देने समेत कुछ मुद्दों को अपनी प्राथमिकता में रखा है.

विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव रखते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि महंगाई चरम पर है. मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोर्टर और मध्यम व्यापारी कराह रहा है. सरकार चुप्पी साधे बैठी है. डॉ.इंदिरा हृदयेश ने नियम 310 के तहत महंगाई के मुद्दे को उठाना चाहा, लेकिन स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल ने इसे नियम 58 में सुनने का भरोसा दिलाया. इसके बाद, प्रश्नकाल शुरू हो गया.

विपक्ष ने आरिप लगाया कि कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूपीए सरकार के जमाने की तुलना में इस वक्त 40 फीसदी कम है. इसके बावजूद, पेट्रो पदार्थों की कीमत कम नहीं की जा रही है.बाजार में कच्चे तेल की कीमत 73 डालर प्रति बैरल है, सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल की एक्साइटज ड्यूटी में 12 बार वृद्धि हो चुकी है.

इसके जवाब में सरकार ने कहा की जिस वक्त एनडीए की सरकार ने सत्ता संभाली, उस वक्त पेट्रोल 74.94 रुपये लीटर और डीजल 61.55 लीटर उसे मिला था. यूपीए के 10 साल के शासन में पेट्रोल 39.51 रुपये लीटर से 74.94 पर पहुंचा. इसी तरह डीजल के दाम में भी उछाल आया है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास थम चुका है और महंगाई बढ़ती जा रही है. भ्रष्टाचार समेत तमाम मुद्दों पर कांग्रेस सत्र में सरकार से जवाब मांगेगी.

विधानसभा के इस सत्र के लिए विधायकों की ओर से 950 से अधिक प्रश्न हैं, जबकि 172 याचिकाएं लगाई गई हैं. इसके साथ ही सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कई संकल्प और नियम 105 के प्रस्ताव लाए जाएंगे.

सदन में आएंगे विधेयक
उत्तराखंड सेवानिवृत्ति लाभ संशोधन अध्यादेश.
उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों हेतु विशेष प्रावधान अध्यादेश.
उत्तराखंड शीरा नियंत्रण अधिनियम अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश संशोधन विधेयक.
न्यायालय शुल्क उत्तराखंड संशोधन विधेयक.
अधीनस्थ चयन आयोग संशोधन विधेयक.
इसके अलावा उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वर्ष 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था : एस. डी. पंत, पी सी जोशी व आर एस टोलिया का योगदान

पिछली कड़ी : डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया : प्रशासक से इतिहासकार तक श्री अल्मोड़ा बुक…

11 hours ago

अपना आकाश : संघर्ष, संवेदना और हकीकत की ज़मीन पर खड़ी एक प्रेरक दास्तान

प्रसार भारती के Waves OTT पर 20 नवंबर को रिलीज़ हुई फिल्म ‘अपना आकाश’ एक ऐसे युवा की कहानी है, जो तमाम…

2 days ago

साइड लॉक्स!

'साइड दे न भाई' पीछे से आती आवाज़ में कोई हुड़क नहीं थी, हो सकती…

2 days ago

सोमेश्वर की बौरारो घाटी में बदलती खेती, सिमटती परंपराएँ और गाँवों की बदलती तस्वीर

पहाड़ की मिट्टी में कभी केवल अनाज नहीं उगता था, बल्कि पीढ़ियों का अनुभव, लोकगीतों…

4 days ago

पंतनगर की छांव में सुलगती जमीन: एक मजदूर आंदोलन की अनकही दास्तान

उत्तराखंड के शांत तराई अंचल में फैला गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कभी…

2 weeks ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया : प्रशासक से इतिहासकार तक

पिछली कड़ी : डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने…

2 weeks ago