Featured

कांवड़ियों पर हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर स्वागत करेगी उत्तराखंड सरकार

जब से उत्तराखंड सरकार बनी है हमेशा पैसों के लिये रोती रही है. फिर चाहे शिक्षा पर खर्च हो या स्वास्थ्य पर उत्तराखंड सरकार ने हमेशा पैसा खर्च करने में भौं निचोड़ी हैं. राज्य सरकार के कई ऐसे विभाग हैं जिन्हें न जाने कितनी बार महीनों तनख्वाह के बिना रहना पड़ा है.

पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड सरकार पैसों की कमी के चलते ही रिक्त पड़े विभागों में नई भर्ती नहीं कर रही है. दो सालों से अखबारों में सरकार ने न जाने कितनी विज्ञप्ति निकाल दी हैं पर धरातल पर कभी कुछ नहीं आया.

ऐसे में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान आया है कि इस बार 17 जुलाई से होने वाले कांवड़ में कांवड़ियों का स्वागत हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर किया जायेगा. बीते दिन हरिद्वार में कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह घोषणा की गयी.

पिछले साल यही काम उत्तर प्रदेश सरकार ने भी किया था. उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के लिये कावड़ों पर हैलीकाप्टर से फूल बरसाना कितनी समझदारी का निर्णय है यह उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ही बता सकते हैं.

सतपाल महाराज ने हरिद्वार में हुई इस बैठक में कावड़ों के लिये रहने, पीने के पानी आदि व्यवस्थाओं पर भी जानकरी ली.

किताबों और शिक्षकों के लिये धरना कॉलेज के हित में नहीं है : पिथौरागढ़ जिला प्रशासन

धैर्य की परीक्षा देते पिथौरागढ़ के युवा छात्र

किताबों और शिक्षकों की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के छात्रों का मौन प्रदर्शन

13 दिनों से किताबों और शिक्षकों के लिये आन्दोलन कर रहे हैं पिथौरागढ़ के युवा

पर्वतारोहियों की मृत्यु की सूचना सम्मानपूर्वक दे सकने तक का समय नहीं है पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के पास

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

3 days ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

7 days ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

7 days ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

7 days ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

7 days ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

7 days ago