Featured

क्या आपने देखा उत्तराखंड की बेटी एकता और मानसी का टैग टीम कैच

उत्तराखंड की बेटी मानसी जोशी और एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेट का बड़ा नाम हैं. वर्तमान में इन दोनों गेंदबाजों को विश्व में अपना खूब नाम किया है. (Ekta Bisht & Mansi Joshi’s tag team catch)

इन दिनों सोशियल मिडिया में इन दोनों खिलाडियों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे के 46वें ओवर का है. (Ekta Bisht & Mansi Joshi’s tag team catch)

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये भारतीय टीम 146 ही स्कोर कर पाई. दक्षिण अफ्रीका की पारी के 46वें ओवर तक लग रहा था कि उनकी जीत लगभग पक्की है. गेंद एकता बिष्ट के हाथ में थी.

मानसी जोशी

एकता बिष्ट अपना आखिरी ओवर डालने आई. अब तक उन्होंने दो विकेट ले लिये थे. 45.3 ओवर पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 137 रन पर 7 विकेट था. एकता बिष्ट की चौथी गेंद पर दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी ने एक तेज शार्ट मारा जो एकता बिष्ट के हाथों से लगता हुआ मिड ऑफ की तरफ गया जिसे तेजी से भागते हुये मानसी जोशी ने पकड़ लिया.

यह विकेट मैच का टर्निग पाइंट था. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 48 ओवर में 140 रनों पर सिमट गयी. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिये एकता बिष्ट को मैन ऑफ दी मैच चुना गया.

एकता बिष्ट ने अपने 10 ओवरों में 32 रन देकर तीन विकेट झटके. उन्होंने एक मेडेन ओवर भी डाला. एकता बिष्ट और राजेश्वरी गायकवाड़ को अटूट जोड़ी ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी दिया गया. तीन मैचों की इस श्रृंखला को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया.

एकता बिष्ट और मानसी जोशी द्वारा लिया गया कैच सोशियल मिडिया पर टैग टीम कैच नाम से खूब पसंद किया जा रहा है. काफल ट्री के यूट्यूब चैनल पर देखिये एकता और मानसी का टैग टीम कैच : (विडियो बीसीसीआई टीवी से साभार)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

इसे भी देखें : अमीषा चौहान: एवरेस्ट समेत तीन महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियां फतह करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

7 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago