हैडलाइन्स

नथुली और रंगीली में पहली बार मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड में नये मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद बीते दिन मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली. 8 कैबिनेट मंत्री और 3 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने देहरादून में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
(Uttarakhand Cabinet Expansion)

नये मंत्रिमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदनमोहन कौशिक को छोड़ सभी पुराने मंत्रियों के साथ नये चेहरे भी शामिल किये गये. पूर्व भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत, डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल, हरीश रावत को हराने वाले यतीश्वरानन्द और मसूरी के गणेश जोशी मंत्रिमंडल में शामिल नये चेहरे हैं.

शपथ ग्रहण समारोह में सबसे आकर्षण का केंद्र रही मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र महिला सदस्य रेखा आर्य. रेखा आर्य सोमेश्वर से विधायक है और त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देख रही थी.

रेखा आर्य ने पारंपरिक वेशभूषा में शपथ ली. उन्होंने नाक में नथुली और सिर रंगीली से ढककर एक सांकेतिक संदेश देने की कोशिश की. रेखा आर्य की इस पारम्परिक वेशभूषा की सबसे ख़ास बात यह थी कि उन्होंने राज्य में पहने जाने वाले लगभग सभी आभूषण पहने थे.
(Uttarakhand Cabinet Expansion)

रेखा आर्य का नथुली और रंगीली में इस तरह शपथ लेना एक मजबूत सांकेतिक संदेश देता है. उनकी यह कोशिश राज्य में अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने की एक पहल के रूप में देखी जा रही है. तीरथ सिंह रावत की हुई कैबिनेट की पहली बैठक में भी रेखा आर्य का इस पारम्परिक वेशभूषा में शामिल होना सुखद है.

तीरथ सिंह रावत की पहली कैबिनेट बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये गये. इसमें लॉकडाउन अवधि के दौरान एपिडेमिक एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रदेश भर में दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का निर्णय लिया है. इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल ने वर्ष 2016 के बाद बनाए गए विकास प्राधिकरणों को लेकर निर्णय लिया है कि वर्ष 2016 से पूर्व की स्थिति बनी रहेगी और प्राधिकरणों का मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार स्थगित रहेगा.
(Uttarakhand Cabinet Expansion)

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago