Uncategorized

उत्तराखंड के बजट में मेधावी बच्चे क्यों ढूंढ रहे हैं लैपटॉप और स्मार्टफोन

बात 2017 की है. यूपी में सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को लेपटॉप और स्मार्ट फोन देने जैसी कोई योजना का खूब शोर था. चुनाव उत्तराखंड में था सो योजना की छाया राज्य में पड़ना लाजमी था. Uttarakhand Budget 2020

बीजेपी के बड़े नेता अरुण जेटली देहरादून आते हैं और दृष्टि पत्र या विजन डोक्युमेंट के नाम से भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हैं. इस घोषणा पत्र की सबसे ख़ास बात थी मेधावी छात्रों के लिये लेपटॉप और स्मार्टफोन बांटने की.

घोषणा पत्र में कहा गया था कि अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तो मेधावी छात्रों को लेपटॉप और स्मार्टफोन दिये जायेंगे. इसके साथ ही कहा गया था कि आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्राओं को स्नातकोत्तर तक पढ़ाई के लिये निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी. इसमें विश्व विद्यालय में फ्री वाई-फाई की बात भी जोड़ी गयी थी. भजापा के हर छोटे बड़े नेता ने अपनी इस घोषणा का खूब जिक्र किया. इस पर जमकर बहस भी हुई थी. Uttarakhand Budget 2020

सरकार बने तीन साल होने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का तीसरा और अपना पहला बजट भी पेश कर दिया लेकिन बजट में न तो लेपटॉप का ‘ल’ है न स्मार्टफोन का ‘स्’

जाहिर है हर साल की तरह सरकार ने इस साल भी मेधावी छात्रों को बेवकूफ ही बनाया गया क्योंकि अब भी राज्य के बहुत से मेधावी छात्र सरकार के लेपटॉप और स्मार्टफोन का इंतजार जरुर कर रहे होंगे. Uttarakhand Budget 2020

-काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

22 hours ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

4 days ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

1 week ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

1 week ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago