हैडलाइन्स

नये मुख्यमंत्री की ताजपोशी से पहले ही बगावत

उत्तराखंड में चुने गये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने से पहले ही पार्टी के भीतर बगावत की खबरें आने लगी हैं. सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज दिल्ली में 35 विधायकों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के सम्पर्क में हैं.
(Uttarakhand BJP Divided on New CM)

जहां सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में थे वहीं अब खबर आ रही है कि हरक सिंह रावत भी दिल्ली में ही हैं. सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं से भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सहयोग करने को कहा है. बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज के साथ 35 ऐसे विधायक हैं जो इस्तीफा देने को तैयार हैं.

युवा मुख्यमंत्री के अंदर काम करने में कई वरिष्ठ नेता असहज महसूस कर रहे हैं. असहज महसूस करने वाले इन नेताओं ने अभी तक पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी के कार्यक्रम से पर्याप्त दूरी बना कर रखी है. इन नेताओं में जहां अधिकांश कांग्रेस से भाजपा में शामिल नेता हैं तो वहीं कुछ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं.
(Uttarakhand BJP Divided on New CM)

दूसरी तरफ पुष्कर सिंह धामी लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत दोनों से ही पुष्कर सिंह धामी ने मुलाक़ात कर आर्शीवाद लिया. शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही अब इन अटकलों पर विराम लगेगा. शाम को देखा जाएगा युवा मुख्यमंत्री की कैबिनेट में किन नेताओं को स्थान दिया जाता है.
(Uttarakhand BJP Divided on New CM)

–काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

24 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago