हैडलाइन्स

सड़क दुर्घटना में घायल दरोगा माया बिष्ट की उपचार के दौरान दुखद मृत्यु

4 दिन पहले ज्योलीकोट के पास बीरभट्टी के पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल एसआई  माया बिष्ट की आज दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गयी है. बताया जा रहा है कि एसआई माया की तबीयत कल रात से ही ज्यादा बिगड़ना शुरू हो गयी थी. माया बिष्ट लालकुआं थाने में महिला दरोगा के पद पर तैनात थीं. इस दुखद हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है.

इस दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे थे. ईमानदार, सजग और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में लोकप्रिय माया बिष्ट की मृत्यु से सारा पुलिस महकमा सकते में है. पुलिसकर्मी व स्थानीय लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है.

लालकुआं में ही रहने वाली माया बिष्ट के पति सुरेश बिष्ट ई. एस. आई. हॉस्पिटल में कार्यरत हैं. इन दोनों की एक प्यारी बेटी भी है. माया बिष्ट कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार बहू और मां भी थीं. वे अपने सहयोगियों के अलावा पड़ोसियों के साथ भी बहुत मधुर व्यवहार रखा करती थीं.

दिवंगत माया बिष्ट का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.

काठगोदाम पुलिस की जीप वीरभट्टी में दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मियों की मौत

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

5 hours ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

5 hours ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

4 days ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

4 days ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

4 days ago

पूर्वी नयार नदी की वो बाढ़

राजेसिंह का कहना है कि ‘‘मरोड़ा गांव से लदोली घाट तक का रास्ता उतार-चढ़ाव का न…

4 days ago