Featured

उस जगह की तस्वीरें जहां इंडियन एयरफोर्स ने बम गिराए

भारतीय वायु सेना द्वारा आज सुबह पाकिस्तान पर किये गये हमले के बाद सोशियल साइट्स पर #सर्जिकल स्ट्राइक2 नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. उत्तराखंड के कई जिलों में भी लोग पटाखे फोड़ रहे हैं और एक दूसरे को मिठाई भी बांट रहे हैं.

इसी बीच उस जगह की तस्वीरें भी आ गयी हैं जहां पर भारतीय वायु सेना ने बम गिराये थे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें जारी की हैं.

पहली तस्वीर में जैश-ए-मोहम्मद के उस आतंकी कैंप की बताई गयी है जिसे बीती रात इंडियन एयरफोर्स ने ध्वस्त कर दिया था. इस तस्वीर के ट्वीट पर लिखा गया है कि बालाकोट में स्थित इस आतंकी कैंप में 200 एके राइफल्स, अनगिनत गोलियां, भारी बारूद और डेटोनेटर्स थे.

एक दूसरी तस्वीर भी एएनआई ने साझा की है. दूसरी तस्वीर में दिलचस्प बात यह है कि जैश-ए-मोहम्मद के कैंप की सीढ़ियों पर अमेरिका, ब्रिटेन और इज़राइल के झंडे बने हुए हैं.

अब यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि बालाकोट एल.ओ.सी. (LOC) के पास वाला नहीं बल्कि पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा वाला बालाकोट है. बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ये हमला पाकिस्तान वाले बालाकोट में ही हुआ है. एक वीडियो में वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 3 बजे के लगभग बहुत तेज़ धमाके की आवाज़ आई.

इस बात का मतलब यह है कि इंडियन एयरफोर्स ने केवल पाक अधिकृत कश्मीर में हमला नहीं किया बल्कि पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार कर हमला किया है. हालांकि भारत ने आधिकारिक बयान में यह कहा है कि हमला बिना अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का उलंघन किये बिना किया गया है.

इसी बीच एक अन्य ख़बर गुजरात के पाकिस्तान बार्डर से भी आ रही है. कहा जा रहा है कि इंडियन एयरफोर्स के हमले के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के एक ड्रोन ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की. गुजरात के अबडासा गांव में इंडियन एयरफोर्स को पाकिस्तान का ड्रोन दिखा, जिसे एयरफोर्स ने तुरंत ही मार गिराया था.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

1 week ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

1 week ago