हैडलाइन्स

उत्तराखंड की स्नेह राणा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

उत्तराखंड की स्नेह राणा ने आज इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम से खेलने वाली स्नेह ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में चार विकेट लेकर और 50 से अधिक रन बनाकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. यह कारनामा करने वाली वह दुनिया की चौथी खिलाड़ी हैं.
(Sneh Rana Performance in England)

16 जून को शुरू हुए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी. पहली पारी में इंग्लैंड ने नौ विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाए थे. इंग्लैंड की इस पारी में स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए थे.

दूसरी पारी में स्नेह राणा ने अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया और नॉटआउट 80 रन बनाये. 154 गेंदों में 80 रन की इस शानदार पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए. स्नेह राणा और तानिया भाटिया की पारी बदौलत भारतीय महिला टीम मैच ड्रा कराने में सफ़ल रही. 7 साल के लम्बे इंतजार के बाद भारतीय महिला टीम इंग्लैंड की धरती पर मैच ड्रा करने में सफ़ल रही.   
(Sneh Rana Performance in England)

18 फरवरी 1994 में देहरादून में जन्मी स्नेह राणा दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी में राईट आर्म ऑफ़ ब्रेक फेंकती हैं. ब्रिस्टल में हुये इस पहले मैच में स्नेह राणा को बतौर आलराउंडर शामिल किया गया था. श्रीलंका के खिलाफ  2014 अपने में वनडे और टी-20 करियर का आगाज करने वाली स्नेह ने 2016 तक भारत की ओर से 7 वन डे और 5 टी-20 मैच खेले.

इंग्लैंड के इस दौरे पर पूरे 5 साल बाद स्नेह राणा की भारतीय टीम में वापसी हुई. अपने प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं को निराश नहीं किया.
(Sneh Rana Performance in England)

–काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

1 day ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

3 days ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

3 days ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

6 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

6 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 weeks ago