Featured

श्री हनुमान धाम छोई

पिछले कुछ वर्षों में हनुमान धाम मंदिर रामनगर आने वाले पर्यटकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय रहा है. कार्बेट से लगा हनुमान धाम मंदिर इसी दशक में बना है. छोई गांव में स्थित यह भव्य मंदिर क्षेत्र में दिनों दिन लोक्रप्रिय होता जा रहा है.
(Shri Hanuman Dham Ramnagar)

रामनगर से करीब साढ़े आठ किमी की दूरी पर स्थित यह मन्दिर हनुमान को समर्पित है. मंदिर के चारों ओर बड़ा खुला हुआ प्रांगण है. बाहर से ही बेहद भव्य दिखने वाले मंदिर के भीतर बजरंगबलि हनुमान को अलग-अलग भावों में दिखाया गया है.

मंदिर के भीतर बंजरग बली हनुमान के अतिरिक्त भी अन्य देवी देवताओं की अनेक भव्य मूर्तियां हैं. मंदिर के भीतर तस्वीरें लेना मना है. बाहर से मंदिर की तस्वीरें ली जा सकती हैं. इस मंदिर का उद्घाटन वर्ष 2016 में राज्यपाल के.के. पॉल द्वारा किया गया था.
(Shri Hanuman Dham Ramnagar)

वर्षों से चल रही निर्माण क्रिया के बाद भव्य रूप से बना यह मंदिर श्री हनुमान धाम नाम से लोकप्रिय है. यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शानार्थी आते हैं. मंगलवार के दिन मन्दिर में विशेष पूजा का आयोजन होता है. मंदिर में सुबह 5 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक भक्त दर्शन करते हैं.

छोई का शांतिपूर्ण माहौल श्री हनुमान धाम को सकारात्मक उर्जा देता है. साथ ही भक्तों को ध्यान और ईश्वर उपासना में छोई का वातावरण विशेष योगदान देता है. एकांत में बने इस मन्दिर में देश और दुनिया से अनेक भक्त आने लगे हैं. श्री हनुमान धाम की मान्यता दिनों दिन बडती जा रही है.
(Shri Hanuman Dham Ramnagar)

काफल ट्री डेस्क

इसे भी पढ़ें: द्रोणागिरि के लोग आज भी क्यों भगवान हनुमान से नाराज हैं : तीस साल पुरानी रिपोर्ट

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

13 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago