Featured

शराब बंदी को लेकर चर्चा में आया अल्मोड़ा का सैनार गांव

अल्मोड़ा के समीपवर्ती सैनार गांव के लोग इन दिनों बेहद चर्चा में हैं. वजह है गांव में अवैध शराब के कारोबार को लेकर लिया गया फैसला. अबकी बार गांव में बिक रही अवैध शराब के विरोध में ग्रामीण एकजुट हो गए हैं. Sainar Village in Almora

ग्रामीणों ने गांव में शराब बेचने के बढ़ते मामलों को देख ग्रामीणों के हित में बड़ा फैसला लिया है. तय किया है कि यदि गांव में कोई शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उस पर 2500 जुर्माना लगाया जायेगा. साथ ही उसे छह माह के लिए गांव से बेदखल कर दिया जायेगा. सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी उसका बहिष्कार किया जायेगा.

ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह बताते हैं कि कुछ सालों से गांव में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल गया. कुछ लोग घरों में शराब बेचने लग गए. कई लोगों ने इसे अपनी आय जरिया बना दिया. गांव में अराजकता बढ़ने लगी. महिलाएं और बेटियों को सबसे ज्यादा परेशानी होनी लगी.

गांव की महिलाएं जब उनके पास यह शिकायत लेकर पहुंची तो उन्होंने गांव में खुली बैठक करने का फैसला लिया. उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी ने एक राय होकर फैसला लिया कि यदि गांव में कोई शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उस पर 2500 का अर्थदंड लगाया जायेगा. साथ ही उसे छह माह के लिए गांव से बाहर कर दिया जायेगा.

ग्राम प्रधान बताते हैं कि खुली बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद गांव के युवा, महिलाएं बेहद खुश हैं. गांव की महिलाएं भी शराब बेचने वालों पर नजर रख रही हैं. हालांकि अल्मोड़ा जिले के जैंती, लमगड़ा, दन्या, भिकियासैंण, सल्ट स्याल्दे के गांवों में भी अवैध शराब बेचने के काफी मामले सामने आते हैं. Sainar Village in Almora

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

इनपुट: दैनिक हिन्दुस्तान से

प्रमोद डालाकोटी दैनिक हिन्दुस्तान के अल्मोड़ा प्रभारी हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

1 day ago

कथा दो नंदों की

उपकोशा की चतुराई, धैर्य और विवेक से भरी कथा के बाद अब कथा एक नए…

1 day ago

इस बदलते मौसम में दो पहाड़ी रेसिपी

पहाड़ों में मौसम का बदलना जीवन की गति को भी बदल देता है. सर्दियों की…

2 days ago

अल्मोड़े की लखौरी मिर्च

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक संपदा, पारंपरिक खेती और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है. पहाड़…

2 days ago

एक गुरु की मूर्खता

केरल की मिट्टी में कुछ तो है, या शायद वहाँ की हवा में, जो मलयालियों…

2 days ago

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं तो जरूर पढ़ें एकलव्य प्रकाशन की किताबें

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं, तो उनके भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी केवल…

2 days ago