Featured

आज रॉबर्ट डी नीरो का जन्मदिन है

विश्व सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में से एक रॉबर्ट डी नीरो का जन्म आज ही के दिन यानी 17 अगस्त 1943 को न्यूयॉर्क शहर के मैनहटन में हुआ था. उनके माता-पिता वर्जीनिया एडमिरल और रॉबर्ट डी नीरो सीनियर, दोनों कलाकार थे. उनके दादा दादा इतालवी मूल के थे जबकि नाना के परिवार की जड़ें इंग्लैण्ड, हॉलैंड, जर्मनी और आयरलैंड में फैली हुई थीं. (Robert De Niro Birthday)

रॉबर्ट डी नीरो की ट्रेनिंग स्टेला एडलर कन्जर्वेटरी और अमेरिकन वर्कशॉप में हुई थी. उन्हें सबसे पहले उनकी फिल्म ‘बैंग द ड्रम स्लोली’ (1973) में निभाये गए किरदार से ख्याति मिलना शुरू हुई. लेकिन एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में उनकी पहचान मार्टिन स्कोर्सेसी के साथ उनकी पहली फिल्म ‘मीन स्ट्रीट्स’ (1973) से बनी. (Robert De Niro Birthday)

‘द गॉडफादर –भाग 2’ (1974) में उन्हें अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का एकेडमी पुरस्कार मिला. ‘टैक्सी ड्राईवर’ (1976), ‘द डीयर हंटर’ (1978) और ‘केप फीयर’ (1991) के लिए उन्हें एकेडमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया अलबत्ता 1980 की फिल्म ‘रेजिंग बुल’ (1980) में जेक लामोटा का किरदार अदा करने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला था.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के गोल्डन ग्लोब अवार्ड नामांकन उन्हें चार दफा हासिल हुए – ‘न्यू यॉर्क, न्यू यॉर्क’ (1977), ‘मिडनाईट रन’ (1988), ‘एनालाइज दिस’ (1999) और ‘मीट द पेरेंट्स’ (2000).

उनकी सबसे यादगार फिल्मों में इनके अलावा ‘ब्राजील’ (1985), ‘द अनटचेबल्स’ (1987), ‘हीट’ (1995) ’कसीनो’ (1995) और ‘जैकी ब्राउन’ (1997) शामिल हैं.

अभिनय के अलावा रॉबर्ट डी नीरो ने ‘ब्रोंक्स टेल’ (1993) और ‘द गुड शेफर्ड’ (2006) जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया.

अपने काम के लिए रॉबर्ट डी नीरो को 2003 में एएफआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2010 में गोल्डन ग्लोब सीसिल बी डीमिल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago