Featured

एक था फ्रेडी मरकरी

आज से सत्ताईस साल पहले आज ही के दिन यानी ईस्टर, 20 अप्रैल 1992 को लन्दन के वेम्बली स्टेडियम में एक यादगार संगीत आयोजन (Freddie Mercury Concert 1992) हुआ था. फ्रेडी मरकरी ट्रिब्यूट कंसर्ट फॉर एड्स अवेयरनेस नाम से विख्यात यह कंसर्ट फ्रेडी मरकरी की याद में आयोजित हुई थी. इस कंसर्ट में 72,000 श्रोताओं ने भागीदारी की थी.

अद्भुत प्रतिभा के धनी फ्रेडी मरकरी (5 सितम्बर 1946 – 24 नवम्बर 1991) इस भयावह बीमारी के शिकार बनने वाले पहले सेलेब्रिटी थे. भारतीय मूल के पारसी माता-पिता के घर जंजीबार में जन्मे फ्रेडी का वास्तविक नाम फारुख बलसारा था. उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा बंबई में हुई थी. ब्रिटिश नागरिक बन चुके फ्रेडी एक बेहतरीन गायक-गीत लेखक, रेकॉर्ड प्रोड्यूसर होने के साथ ही दुनिया भर में मशहूर बैंड ‘क्वीन’ के लीड सिंगर थे. उन्हें पॉप संगीत के इतिहास में सबसे महान गायकों में से एक माना जाता है.

फ्रेडी मरकरी

फ्रेडी मरकरी ट्रिब्यूट कंसर्ट फॉर एड्स अवेयरनेस के बाद ही संसार का ध्यान एड्स की भयावहता की तरफ गया और दुनिया भर में इसे लेकर अनेक शोध किये जाने लगे जिनका सिलसिला आज भी जारी है.

इस कंसर्ट को छियात्तर देशों में टेलीविजन और रेडियो पर लाइव प्रसारित किया गया था और माना जाता है कि अनुमानतः इसे सुनने-देखने वालों की संख्या उस दिन सौ करोड़ के पार थी. फ्रेडी के ग्रुप ‘क्वीन’ ने भी इस कंसर्ट में अपनी प्रस्तुति दी थी. कंसर्ट से हुई आय को द मरकरी फीनिक्स ट्रस्ट नामक संस्था को दान दे दिया गया जो एड्स पर महत्वपूर्ण रिसर्च कर रही थी.

कंसर्ट के शुरु में ‘क्वीन’ के बचे हुए तीन सदस्यों ने फ्रेडी की याद में एक मार्मिक सन्देश पढ़ कर सुनाया. इस में मैटालिका, एक्सट्रीम, डेफ लेपर्ड और गन्स एंड रोज़ेज़ जैसे नामी-गिरामी ग्रुप्स ने हिस्सेदारी की थी.

अमेरिका के साक्रामेंटो से सैटेलाईट के जरिये U2 नामक अतीव विख्यात ग्रुप ने फ्रेडी मरकरी की याद में ‘अन्टिल द एंड ऑफ़ द वर्ल्ड’ की परफोर्मेंस दी.

पॉप संगीत के इतिहास की महान्तक कंसर्ट के रूप में याद किये जाने वाले इस आयोजन का मकसद दुनिया को फ्रेडी मरकरी की याद दिलाने के अलावा एड्स जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर सचेत कराना भी था.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

4 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 weeks ago