Uncategorized

कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक फिर ट्रोल हुए

अपने बयानों के कारण खबरों में रहने वाले उत्तराखंड से सांसद और वर्तमान में केंद्र सरकार में एच.आर.डी. मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक को एक बार फिर ट्रोल किया गया. Nishank gets Trolled for Sharing a photo with daughter

दरसल 26 तारीख के दिन निशंक ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर डालकर एक पोस्ट सोशियल मिडिया पर शेयर की. पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी विदुषी निशंक ने एमिटी विश्वविद्यालय को विधि की डिग्री मिल गयी हैं, परीक्षा में उनकी बेटी को प्रथम स्थान मिला है और वह गोल्ड मेडेलिस्ट रही हैं.

अपनी पोस्ट में निशंक ने लिखा है कि

हर्ष और गौरव से आपके साथ साँझा करना चाहता हूँ कि मेरी छोटी बेटी विदुषी निशंक ने एमिटी विश्वविद्यालय की विधि (लॉ) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है. बेटी विदुषी! तुम हमेशा से ही बहुत प्रतिभाशाली रही हो, तुम अपने क्षेत्र विशेष में प्रखरता, सेवा भाव, समर्पण से सफलता के नए आयाम तक पहुँचों मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएं सदैव तुम्हारे साथ है.

ट्विटर पर यूजर्स ने एच.आर.डी. मिनिस्टर से सवाल कर दिये. जसपाल सिंह नेगी नाम के एक यूजर ने लिखा कि बच्चे तो नेताओं के बन पाते हैं क्योंकि वो एमिटी जैसी महंगी फीस देने मे सक्षम है. बेरोजगार मतदाताओं के बच्चे कैसे बन पायेंगे जो जे.एन.यू की मामूली फीस भरने मे भी अक्षम हैं. खैर आपको और बिटिया को हार्दिक बधाई.

संजय कुमार पाठक नाम के एक यूजर ने लिखा कि काश हमारे सरकारी शिक्षण संस्थान भी एमिटी की तरह उच्च कोटि के बन सकें जहां लाखों की फीस न देकर भी नौकरशाहों और नेताओं के बच्चे, सामान्य बच्चों के साथ पढ़ सकें.

ऐसे अनेक यूजर्स हैं जिन्हें एच.आर.डी. मिनिस्टर से बड़ी शिकायतें हैं, ट्विटर के माध्यम से अपनी बात बड़ी बेबाकी से रख भी रहे हैं. इससे पहले भी उन्हें उनके बयानों को लेकर ट्रोल किया गया है.

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

  • हर पुरस्कार और सम्मान नेता और उनके परिवार को मिलता है, इं पुरस्कारों और सम्मानों की मिट्टी पलीत हो गई है ।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago