Featured

पिथौरागढ़ नगर के लोगों ने दी अपने नेता को अंतिम विदाई

उत्तराखंड के जनप्रिय नेता प्रकाश पन्त का पार्थिव शरीर कल उनके गृह नगर पिथौरागढ़ लाया गया. शाम चार बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में प्रकाश पन्त का अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री समेत उत्तराखंड के सभी राजनेता प्रकाश पन्त की शव यात्रा में पहुंचे.

हजारों की संख्या में लोग प्रकाश पन्त के अंतिम दर्शन के लिये पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में इकठ्ठा हुए. अमरीका से दो घंटे की देरी के कारण का पार्थिव शरीर निश्चित समय तक प्रकाश पन्त के गृह नगर नहीं पहुंचा था.

देहरादून जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से हवाई जहाज से प्रकाश पन्त का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ नैनी-सैनी लाया गया. पिथौरागढ़ में अंतिम दर्शन देवसिंह मैदान, भाजपा जिला कार्यालय संपूर्णानंद पार्क घंटाकरण, पन्त निवास खड़कोट में किये गए. पन्त का अंतिम संस्कार दोपहर चार बजे रामेश्वर घाट पिथौरागढ़ में राजकीय सम्मान के साथ किया गया.

पिथौरागढ़ की अधिकांश जनता अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल दिखी. कल नगर में यातायात और व्यापार लगभग पूरी तरह से बंद था. स्कूल, कालेज, दुकानें सभी कल पूरा दिन बंद रही.

उत्तराखंड की राजनीति में कद्दावार नेता माने जाने वाले प्रकाश पन्त साफ़-सुथरी राजनीति के चलते लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे. पन्त वित्त मंत्रालय के साथ ही आबकारी, पेयजल, संसदीय कार्य, विधायी कार्य, व्यावसायिक कर व अन्य कई विभाग भी संभाल रहे थे.

प्रकाश पंत लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. फरवरी में बजट पेश करने के दौरान बेहोश हो जाने के बाद से उनका इलाज किया जा रहा था. इस दौरान उन्हें पहले दिल्ली के राजीव गाँधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. दिल्ली में उनकी तबियत में सुधार होने के बाद वह देहरादून आ गए. इस दौरान पुनः तबियत बिगड़ने पर उन्हें पहले दिल्ली और फिर अमेरिका ले जाया गया. जहाँ आज शाम अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के अस्पताल में अंतिम सांस ली.

देहरादून से कुछ तस्वीरें :

– काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago