समाज

कनार गांव के भगवती मंदिर में मेले की ताजा तस्वीरें

पहाड़ों में पूर्णिमा के दिन अक्सर मेलों का आयोजन होता है. कल भी चतुर्दशी के दिन पिथौरागढ़ के कनार गांव में भगवती के मंदिर में मेले का आयोजन किया गया. Photos of Bhgwati Mandir kanar Village

कनार गाँव में मां भगवती कोकिला का विख्यात मंदिर है. समुद्र तल से छः हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस मंदिर में हर साल मंगसीर की चतुर्दशी के दिन एक भव्य मेले का आयोजन होता है.

मंदिर के संबंध में मान्यता है कि यहां आराधना करने से मां भगवती मनोकामना पूरी करती है. यहां महिलायें संतान प्राप्ति का भी वर मांगती हैं, ऐसा माना जाता है कि मां भगवती के आशीर्वाद से यहां संतान प्राप्ति का वर मिलता है. Photos of Bhgwati Mandir kanar Village

आज भी मेले में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है जबकि इस मंदिर की सड़क से दूरी करीब 16 किमी है. यह 16 किमी की दूरी भी सीधी खड़ी चड़ाई की दूरी है.

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सात गर्खे अपने अपने गांव के लोगों के साथ मंदिर परिसर में अपने-अपने गांव के वाद्य यंत्रों के साथ आये. मंदिर परिसर में रखा गया 12 धानी का दमुवा भी बजाया गया.

लोक वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच मां कोकिला भगवती की आराधना की गयी. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनेक श्रद्धालु रात भर मंदिर परिसर में ही रुके और पूरी रात सभी गर्खों के लोगों ने मिलकर मां भगवती की आराधना की.

देखिये इस वर्ष के मेले की तस्वीरें. सभी तस्वीरें प्रेम परिहार और धरम बिष्ट ने भेजी हैं. Photos of Bhgwati Mandir kanar Village

मेले के संबंधित पूरी जानकारी यहां पढ़ें : पिथौरागढ़ में कनार गांव के भगवती मंदिर में कल भव्य मेला

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले नरेन्द्र सिंह परिहार वर्तमान में जी. बी. पन्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट में रिसर्चर हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

3 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

7 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

7 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 weeks ago