सुधीर कुमार

नैनीताल के बेहतरीन फोटोग्राफर हैं 19 साल के उदित साह

नैनीताल के ढेरों कलाकारों ने कला के विभिन्न क्षेत्रों में अपना मुकाम बनाया है. आज भी नैनीताल उत्तराखण्ड के उन शहरों-कस्बों में है जहां साल भर सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती रहती हैं. (Photographer Udit Sah from Nainital)

फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी नैनीताल के फोटोग्राफरों की अपनी अलग पहचान रही है. नैनीताल के कई अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फोटोग्राफरों ने अपने क्षेत्र की बुलंदियों को छुआ है. इन दिनों भी नैनीताल कई बेहतरीन फोटोग्राफरों की कर्मभूमि बना हुआ है.

फोटोग्राफी में नैनीताल के सुनहरे भविष्य की उम्मीद जागते ऐसे ही एक युवा हैं उदित साह. 19 साल के उदित साह को फोटोग्राफी करते हुए एक साल ही हुआ है. इस छोटे से वक्त में उदित ने अपनी कल्पनाशीलता और तकनीकी कौशल से कई लाजवाब तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं.

उदित साह

उदित साह ने 12वीं तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ नैनीताल से की है. फिलहाल कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी कैम्पस में बीएससी के छात्र हैं.

लगभग डेढ़ साल पहले उदित ने मोबाइल से शौकिया तस्वीरें लेना शुरू किया. सराहना मिली तो उत्साह बढ़ा और उदित फोटोग्राफी की गहराइयों में उतरते चले गए.

साल 2018 की बरसातों में उदित ने अपना पहला डीएसएलआर कैमरा खरीदा और अपने फोटोग्राफी के शौक को अगली मंजिल पर ले गए. उदित साह आज भी खुद को एक शौकिया फोटोग्राफर ही मानते हैं. लेकिन एक साल के कम समय में उन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.

इस दौरान उदित साह की 30 से ज्यादा तस्वीरें टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के कुमाऊँ प्लस में प्रकाशित हो चुकी हैं. वे कुछेक दफा टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के आल इण्डिया एडिशन में भी छप चुके हैं. इसके अलावा उदित साह की तस्वीरें स्थानीय हिंदी दैनिक अख़बारों में भी छपती रहती हैं.

हाल ही में उदित साह को रजत कपूर और मीता वशिष्ठ द्वारा अभिनीत बॉलीवुड शार्ट मूवी की नैनीताल में हुई शूटिंग की फोटोग्राफी करने का भी मौका मिला.

छोटी सी उम्र के छोटे फोटोग्राफी करियर में उदित साह उम्दा फोटोग्राफी के लिए उत्तराखण्ड व दिल्ली में सम्मानित भी हो चुके हैं. इस दौरान उदित साह नैनीताल और अन्य जगहों पर कुछ फोटोग्राफी कांटेस्ट में पुरस्कृत भी हो चुके हैं.

उदित साह को हालाँकि अभी एक लम्बा समय तय करना है लेकिन उनकी कल्पनाशील निगाहें बताती हैं कि वे नैनीताल के मशहूर फोटोग्राफरों की कड़ी का ही अगला सिलसिला हैं.   

-सुधीर कुमार       

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

उत्तराखण्ड के बेहतरीन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं दीप रजवार

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

4 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

5 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

1 week ago