हैडलाइन्स

नेटफ्लिक्स में उत्तराखंड के पारम्परिक गहने

आजकल उत्तराखण्ड के पारंपरिक गहने पौंची और गलोबंद देश-विदेश में चर्चा में हैं. वजह है नेटफ्लिक्स की ताजा वेबसीरीज में इनका दिखाई देना. दरअसल अभिनेत्री नीना गुप्ता वेबसीरीज मसाबा मसाबा के एक लम्बे दृश्य में उत्तराखण्ड के गहने पौंची और गुलोबंद पहने दिखाई देती हैं.
(Neena Gupta Uttarakhand)

हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की गयी इस वेबसीरीज के सबटाइटल्स तीन दर्जन से ज्यादा भाषाओं में हैं. नेटफ्लिक्स के दुनिया भर में 22 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. इस लिहाज से यह ऑनलाइन स्क्रीनिंग के सबसे बड़ा प्लेटफ़ॉर्मस में से एक है.

मसाबा मसाबा मसाबा गुप्ता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज है. 28 अगस्त को इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. इस लोकप्रिय सीरीज में नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा के किरदार में दोनों ने खुद ही अभिनय किया है.
(Neena Gupta Uttarakhand)

सीरीज में नीना गुप्ता के उत्तराखण्ड के गहने पहनने के पीछे भी उनका उत्तराखण्ड प्रेम साफ झलकता है. दरअसल कुछ साल पहले नीना गुप्ता ने मुक्तेश्वर में एक घर भी बनाया है. लॉकडाउन का अधिकतर समय उन्होंने इसी घर में गुजारा. वे अक्सर मुक्तेश्वर की हसीं वादियों में अपने घर में आती रहती हैं. इस दौरान उन्हें लोकल मार्किट में खरीदारी करते हुए और स्थानीय लोगों के साथ दोस्ताना बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है.

फिलहाल उन्होंने उत्तराखण्ड के पारंपरिक गहनों के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित किया है. नीना गुप्ता ने इन गहनों को पहने कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर की हैं. इसके बाद उत्तराखण्ड के इन पारंपरिक गहनों की हर तरफ चर्चा होने लगी है.
(Neena Gupta Uttarakhand)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

15 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago