समाज

मासी हाफ मैराथन : नीरज सिंह पांगती का फोटो निबंध

चौखुटिया से 12 किलोमीटर पहले रामगंगा नदी के पूर्वी किनारे पर तल्ला गेवाड़ में एक छोटी सी बसासत है मासी. 20 अक्टूबर के दिन यहां एक हाफ मैराथन का आयोजन किया गया था. इस हाफ मैराथन और इसके आयोजकों के विषय में विस्तार से यहां पढ़े : मासी जैसी छोटी सी पहाड़ी जगह में मैराथन – पहाड़ से एक और अलख (Masi Marathon Photo Essay)

इक्कीस किलोमीटर की इस मैराथन में हाफ मैराथन में कर्नाटक के महांकूटेश्वर ने बाजी मारी, दूसरे स्थान पर कोटद्वार के मंजीत सिंह रहे और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड पुलिस के हरीश कोरंगा रहे. (Masi Marathon Photo Essay)

मासी हाफ़ मैराथन के प्रथम दस धावकों को नकद पुरुस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया. मासी मैराथन में अतिथि के रूप में जगत सिंह चौधरी (जंगली), एवरेस्ट विजेेता शीतल, डॉ. कपिल गौड़, विधायक महेश नेगी आदि शामिल थे.

घाटी में मैराथन को लेकर ग़जब का उत्साह देखेने को मिला. 12 साल से लेकर 78 साल के लोग मासी मैराथन में शामिल हुये थे. मासी मैराथन का आयोजन मासी-चौखुटिया के बीच किया गया. इस दौरान पुलिस, प्रशासन द्वारा दो घंटे तक यातायात भी बंद रखा गया.

अमर उजाला में छपी एक ख़बर के अनुसार – मासी के बुजुर्ग बद्रीलाल वर्मा (78), हरिदत्त जुयाल (66), शिवसिंह रावत (62), भुवन गौड़ (72) व रामस्वरूप मासीवाल सहित तमाम ऐसे बुजुर्ग थे जो युवा प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने.

काफल ट्री पर कल आपने मासी मैराथन की कुछ तस्वीरें और रिपोर्ट देखी थी आज देखिये युवा नीरज पांगती द्वारा ली गयी मासी मैराथन की कुछ शानदार तस्वीरें. मासी मैराथन में आयोजित इस प्रतियोगिता में पांडवाज की तरफ से आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नीरज पांगती को तीसरा स्थान मिला था :

एंकरिंग, कविता, फोटोग्राफी और थिएटर का शौक रखने वाले नीरज सिंह पाँगती अल्मोड़ा के रहने वाले हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago