समाज

उत्तराखंड के जाबांज सैनिकों के लिये एक कुमाऊनी गीत मुम्बई से

उत्तराखंड में सैनिकों को समर्पित एक बड़ा लोकप्रिय गीत है – घुघूति न बासा, आम की डाई में घुघूति न बासा. कुमाऊं के सबसे लोकप्रिय गायक गोपाल बाबू गोस्वामी ने इस गीत की शुरुआत में कहा है :
(Kumaoni Song Sainikon ke Naam)

काफ़ी दिनों तक घर में छुट्टी बिताने के बाद पति जाने लगता है अपनी नौकरी पर. पत्नी की आँखों में आंसू हैं. पति का चेहरा उदास है.पत्नी हाथ में पिठ्या की थाली लिये तिलक कर रही है अपने वीर पति को देश की रक्षा के लिये. उधर पति की अंतरआत्मा पुकार उठती है… इधर पतझड़ का महिना आ गया है कहीं दूर आम की डाल पर बैठी फाख्ता के बोलने पर वह व्याही तड़प उठती है है और कहती है घुघूति न बासा आम की डाई में…

गोपाल बाबू के ये शब्द नहीं हैं पहाड़ में आये दिन घटने वाला एक दृश्य है जिसके पीछे न जाने कितने भाव होते हैं न जाने कितनी कही अनकही कहानियां होती हैं.
(Kumaoni Song Sainikon ke Naam)

पिछले एक सप्ताह में उत्तराखंड के जवान सरहद पर शहीद हुये है. आये दिन कोई न कोई शोक समाचार सरहद से पहाड़ों के लिये आता है. लोग अपने अपने तरीके से पहाड़ के वीरों को याद कर रहे हैं उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

मुम्बई से एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है रूप दुर्गापाल. रूप जानीमानी टीवी कलाकार हैं. पहाड़ के प्रति उनका प्रेम और लगाव अक्सर देखने को मिलता है. गोपाल बाबू गोस्वामी का यह गीत रूप ने देश की सेना के जवानों और उनके परिवारों को समर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है. उनका वीडियो देखिये :

अल्मोड़ा में पैदा हुई और पली बढ़ी रूप ने उत्तराखण्ड से ही अपनी शिक्षा-दीक्षा पूरी की और इसके बाद टेलीविजन की दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाया. रूप दुर्गापाल: अल्मोड़ा की बेटी का भारतीय टेलीविजन स्टार बनने का सफर

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

5 days ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

1 week ago