हैडलाइन्स

भारत ने बांग्लादेश को रौंदकर सातवीं बार खिताब पर किया कब्जा

भारत ने शुक्रवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीत लिया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम ने सात विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर एशिया कप-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया.

आखिरी ओवर में भारत को 6 गेंद पर 6 रन चाहिए थे. बल्लेबाजी के लिए केदार जाधव और कुलदीप यादव क्रीज पर मौजूद थे. दोनों ही बल्लेबाजों ने बिना किसी हड़बड़ी के आसानी से लक्ष्य को हासिल किया.

कुलदीप यादव और केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी के बाद आखिरी ओवरों में संयमित बल्लेबाजी के दम पर भारत ने यह मैच आखिरी पल में जीता.जीत के लिए 223 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिए थे लेकिन 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी. आखिरी गेंद पर लेग बाई से बने रन ने भारत को खिताब जितवाया.

इससे पहले लिटन दास (121) की शानदार शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया को 223 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश की पूरी टीम 48.3 ओवर 222 रन पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज बने.

दास ने अपनी शतकीय पारी में 117 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए. भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए. केदार जाधव को दो सफलताएं मिलीं जबकि जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला.

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 55 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 48 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन का योगदान दिया. चोट लगने के कारण कुछ देर मैदान छोड़कर जाने वाले केदार ने नाबाद 23 रन बनाए.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

3 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

7 days ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

7 days ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

1 week ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 weeks ago