समाज

हरेला पर लिखो और उपहार पाओ

दुनिया भर में आज तक किसी भी देश की मुख्य नीति में पर्यावरण कोई मुद्दा नहीं है वहीं उत्तराखंड का समाज साल में तीन बार पर्यावरण से जुड़ा हरेला लोकपर्व मनाता है. उत्तराखंड के समाज में मनाये जाने वाले इस लोकपर्व का एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पक्ष भी है जिसे हमारे भीतर बिना किसी औपचारिक शिक्षा के रोपा जाता था.
(Harela Society Competition 2021)

पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली ‘हरेला सोसायटी’ इस वर्ष हरेला के पर्व पर एक गतिविधि कर रही है. इस गतिविधि के तहत ‘हरेला लोकपर्व का पर्यावरण से संबंध’ विषय पर लेख आमंत्रित किये जा रहे हैं. गतिविधि का उदेश्य है तर्क के आधार पर चलने वाली नई पीढ़ी को पर्यावरण और अपने लोकपर्व से जोड़ा जाना और इनका महत्व बतलाना है.  

गतिविधि को अधिक रोचक बनाने के लिये हरेला सोसायटी द्वारा इसे एक प्रतियोगिता में बदला गया है. गतिविधि का हिस्सा बनने के लिये इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना होगा और ‘हरेला लोकपर्व का पर्यावरण से संबंध’ विषय पर कम से कम 500 शब्दों का एक लेख भेजना होगा. सबसे बेहतर पांच लेखों को काफल ट्री की वेबसाईट पर तस्वीर और परिचय के साथ प्रकाशित किया जाएगा और हरेला सोसायटी की ओर से एक उपहार दिया जायेगा. प्रतियोगिया से संबंधित विस्तृत जानकारी इस तरह हैं:
(Harela Society Competition 2021)

विषय: हरेला लोकपर्व का पर्यावरण से संबंध

कहाँ भेज सकते हैं:

1- info.harela@gmail.com या हरेला सोसायटी के फेसबुक पेज पर मैसेज : Harela Society
2- kafaltree2018@gmail.com या काफल ट्री के फेसबुक पेज पर मैसेज : काफल ट्री

लेख कब तक भेज सकते हैं:
बुधवार 14 जुलाई, रात्रि 12 बजे तक भेजे गये लेख ही मान्य होंगे.

उपहार क्या है:
हरेला टी-शर्ट और एक सर्टिफिकेट (सर्टिफिकेट सभी प्रतिभागियों को ईमेल के माध्यम से भेजा जायेगा)

परिणाम घोषित कब किये जायेंगे:
शुक्रवार 16 जुलाई 2021 की शाम

प्रतियोगता के नियम:

  1. लेख केवल विषय से संबंधित हो.
  2. लेख हिन्दी या अंग्रेजी किसी भी एक भाषा में लिखा हो.
  3. हिन्दी में लिखे लेख देवनागरी लिपि में ही हों.
  4. लेख केवल गद्य में हो, किसी भी तरह की कविता का प्रयोग लेख में न हो.
  5. लेख वर्ड फ़ाइल फोर्मेट या पीडीफ में हो.
  6. न्यूनतम शब्द सीमा 500
  7. वर्तनी की शुद्धता भी प्रतियोगिता के निर्णय का एक मानक है.
  8. प्रतियोगिता को निष्पक्ष बनाने के लिये हरेला सोसायटी के वालेंटियर और काफल ट्री के नियमित लेखकों की प्रविष्टियां प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं मानी जायेंगी.
  9. लेख के साथ अपना एक सक्षिप्त परिचय और एक तस्वीर जरुर भेजें.
  10. सम्पादक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा.
    (Harela Society Competition 2021)

नोट : किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क करें :
98974 70369 (हरेला सोसायटी)
9990005798 (काफल ट्री)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

4 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 weeks ago