हैडलाइन्स

हल्द्वानी हत्याकाण्ड का एक आरोपी आठ दिन की पुलिस रिमांड पर, दूसरा फरार

हल्द्वानी नगर में दो दिन पहले हुए जघन्य हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों में एक सौरभ गुप्ता को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं सौरभ गुप्ता का भाई, गौरव गुप्ता जो कि इसी हत्या के मामले में दूसरा आरोपी है, फरार बताया जा रहा है. Haldwani Murder Muder Accused Update

स्थानीय अखबारों व सूत्रों की बात मानें तो फरार अभियुक्त के मुम्बई भाग गए जाने की संभावना है. माना जाता है कि पुलिस भी इसी दिशा में जांच कर रही है. Haldwani Murder Muder Accused Update

उधर गिरफ्तार हत्यारोपी सौरभ गुप्ता ने रिमांड पर जाने से पहले अपने आप को निर्दोष बताते हुए हत्या में मारे गए हल्द्वानी-काठगोदाम के प्रॉपर्टी डीलर भुप्पी पाण्डे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया. Haldwani Murder Muder Accused Update

नगर के अधिकाँश हलकों में आज भी इस हत्याकांड की चर्चा सर्वत्र सुनाई दी. जैसा कि दोनों आरोपियों की फेसबुक प्रोफाइल से मालूम चलता है, उनके पुलिस के अनेक अधिकारियों से सम्बन्ध थे जिनका फ़ायदा उठा कर ये दोनों अनेक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताये जाते थे. इसी आधार पर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर सीधे आरोप लगाए थे जिसके परिणामस्वरूप कोतवाल विक्रम राठौर को लाइनहाजिर कर दिया गया था और उनके सस्पेंशन की संस्तुति शासन को भेज दी गयी थी. Haldwani Murder Muder Accused Update

नगर भर के नागरिकों में इस काण्ड को लेकर गहरा क्षोभ और आक्रोश बना हुआ है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

6 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

2 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

2 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

2 weeks ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago