हैडलाइन्स

कुमाऊं-गढ़वाल से आजादी की लड़ाई की दुर्लभ तस्वीरें

भारत के स्वाधीनता संग्राम में कुमाऊँ-गढ़वाल का बड़ा योगदान रहा था. कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इस पर्वतीय क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ गयी थी और यहाँ के अनेक नेता राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने में कामयाब हुए.
(Freedom Struggle Photos Uttarakhand)

कुमाऊँ और गढ़वाल में जनजागरण के उद्देश्य से महात्मा गांधी समेत बड़े राजनेता व स्वतंत्रता सेनानी भ्रमण पर आये. उनकी प्रेरणा से स्वाधीनता आन्दोलन ने बहुत जोर पकड़ा और उसे एक निर्णायक दिशा मिली.

उत्तराखंड के स्वाधीनता संग्राम में योगदान की विषयवस्तु पर वर्ष 1997 में एक महत्वपूर्ण पुस्तक ‘सरफरोशी की तमन्ना’ का प्रकाशन हुआ था. मशहूर इतिहासकार और पर्यावरणविद प्रो. शेखर पाठक के इस पुस्तक का सम्पादन किया था.
(Freedom Struggle Photos Uttarakhand)

आज भारत के स्वतंत्रता दिवस की पचहत्तरवीं वर्षगाँठ पर हम इसी किताब से कुछ चुनिन्दा फोटोग्राफ आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं. इन तस्वीरों में एक ऐसे समय की झलक मिलाती है जब देश और उसे आजाद कराने का जज्बा सारे पहाड़ की जीवनधारा में फैला हुआ था.

कहना न होगा इन तस्वीरों को उपलब्ध कराने और उन्हें यहाँ प्रकाशित करने की अनुमति देने के लिए हम प्रो. शेखर पाठक और उनकी पूरी टीम के आभारी हैं.

आप सब को स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
(Freedom Struggle Photos Uttarakhand)

15 अगस्त 1947, नैनीताल
15 अगस्त 1947, हल्द्वानी
अंग्रेज सरकार के पिछलग्गुओं से अपील
देहरादून जेल से लौटने के बाद बदरी दत्त पाण्डे
बदरी दत्त पाण्डे
बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में बेगार के खिलाफ सभा
कांग्रेस बुलेटिन
कांग्रेस सेवा दल कैम्प, ताड़ीखेत
कुमाऊँ से पहली महत्वपूर्ण राजनैतिक गिरफ्तारी
नैनीताल में गांधी
अल्मोड़ा में गांधी
नैनीताल में गांधी के आगमन पर उमड़ी भीड़
पौड़ी कांग्रेस
हर गोविन्द पन्त
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा
जंगल सत्याग्रह मोहान 1942
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा 1940
झंडा सत्याग्रह, बागेश्वर 1940
झंडा सत्याग्रह, नैनीताल
नागेन्द्र सकलानी
नैनीताल में नेहरू
पौड़ी में नेहरू
झंडा सत्याग्रह अल्मोड़ा
कांग्रेस सम्मेलन, पौड़ी 1946
प्रभात फेरी
कौमी सेवा दल के सैनिक
कौमी सेवा दल, उभ्याड़ी
सत्याग्रहियों का प्रशिक्षण शिविर, चिलियानौला 1940
सेवा समिति, हल्द्वानी
अल्मोड़ा में अनशन पर बैठे शांतिलाल द्विवेदी
शिल्पकार सभा
आन्दोलन में महिलाओं की भागीदारी

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

1 week ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

2 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

2 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

2 weeks ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago