पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है. वे 93 वर्ष के थे.

लंबे समय से बीमार चल रहे वाजपेयी को 11 अगस्त को दिल्ली स्थि​त एम्स में भर्ती कराया गया था. एम्स द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री का निधन सायं 05 बजकर 05 मिनट पर हुआ.

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है – ”गहरे दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का सायं 05 बजकर 05 मिनट पर निधन हो गया।”

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर देश और दुनिया के कई महत्वपूर्ण लोगों ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट करते हुए दु:ख जताया. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है. हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे. अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था. उनका जाना, एक युग का अंत है.”

अटल बिहारी बाजपेयी के निधन को मोदी ने अपने लिए ‘व्यक्तिगत् तौर पर अपूरणीय क्षति’ बताया है.

उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ”आज भारत ने अपने एक महान बेट को खो दिया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी को करोड़ों लोग प्यार और उनका सम्मान किया करते थे… हम उन्हें याद किया करेंगे.”

“साब सीएम तो तिवारीजी ही थे”

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

4 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago

कामिनी तुम कौन?

पानी बरस रहा है. जब भी पानी बरसता है, देखता हूं पेड़-पौधे बहुत खुश हो जाते…

2 weeks ago