समाज

आषाढ़ की काली धूप संग पहाड़ों में रोपाई

पहाड़ के लोगों और आषाढ़ की काली धूप का हमेशा से गहरा नाता रहा है. आषाढ़ की इसी काली धूप में लगती है रोपाई. उत्तराखंड में धान की बुआई के लिये लगाई जाने वाली रोपाई जिसे गढ़वाल में रोपणी भी कहते हैं, सामूहिक भागीदारी की प्रतीक है.

उत्तराखंड के पहाड़ खेती के लिये पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं. यहां सबसे ज्यादा बारिश का महीना आषाढ़ है और इसी महीने यहां धान की बुआई होती है. धान की बुआई के बाद पहाड़ के सीढ़ीदार खेत किसी शानदार पेंटिंग से कम नहीं दिखते. 

कुछ साल पहले तक आषाढ़ के महीने में आपको पहाड़ में घुटने तक कीचड़ में घुसे लोगों का समूह दिख जाता था इनके हाथ में हरे कोमल धान के पौधे होते. हुड़के की थाप संग कमर झुकाये लोगों का यह समूह तेजी से अपने सीढ़ीदार खेतों पर सरकता रहता. आज इस खेत, कल उस खेत.

रोपाई लगाने से पहले खेत को पूरी तरह पानी से भर दिया जाता है जिससे खेत की मिट्टी मुलायम हो जाती है. यह पानी आस-पास के गाड़-गधेरों से खेतों में लगाया जाता है. पहाड़ में नहरों का जाल जैसे चीज तो कोई होती नहीं सो कच्ची नालियों से ही पानी खेतों तक पहुँचाया जाता है.

 धान की बुआई से पहले धान उसके पौधे किसी नमी वाली जगह पर उगाये जाते हैं इसे कुमाऊनी में बिनौड़ कहा जाता है. गांव में रोपाई का दिन अलग-अलग घर के लिये अलग-अलग निश्चित रहता है. एक दिन में सभी गांव वाले मिलकर एक परिवार के खेतों में रोपाई लगाते हैं. उत्सव के रूप में लगाई जाने वाली रोपाई के दिन सभी के खाने और चाय-पानी की व्यवस्था जिसके खेत में रोपाई लगती है वह परिवार करता है. एक परिवार की महिलाएं दूसरे परिवार के यहां रोपाई लगाने जाती है तो इसे कुमाऊंनी में पल्ट कहते हैं.

पानी से भरे खेत में इन महिलाओं के साथ बच्चे भी खूब मेहनत करते हैं. इन बच्चों का सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है किनारों से पानी दूसरे खेत में न जाने देना. इसके लिए बच्चे मिट्टी की बनी मेड़ का बने रहने में मदद करते हैं. खेत के किनारों पर ही सिटोले ताक में रहते हैं कि गीली मिट्टी के ऊपर कहीं कोई कीड़ा दिख जाये और उसके भोजन का इंतजाम हो सके.   

उत्तराखंड में एक समय अनेक प्रकार के धान होते थे. लालधान, कावमुखी, छणकुली, दुदी, मकनी, गजै, खापचैनी और न जाने क्या-क्या नाम होते थे. अब पहाड़ों में खेती ही कम हो गयी तो रोपाई भी कम हो गयी है. कुमाऊं के घाटी वाले क्षेत्रों जैसे रामगंगा घाटी में, सोमेश्वर घाटी में, सरयू नदी घाटी आदि में आज भी आषाढ़ के महीने रोपाई करते लोग दिख जाते हैं.

रोपाई का एक मुख्य आकर्षण है हुड़किया बौल. हुड़के की थाप के साथ महिलायें अपने हाथ तेजी से चलाते हुये रोपाई लगाती हैं. हुड़किया बौल एक कृषि गीत है जिसमें लोककथाओं के साथ न्यौली भी गायी जाती है एक न्यौली पढ़िये : 

गाड़ मधुलि राड़ घस्युरा झन तोडिये ग्यूं,
भाभर जाली घाम लागलो पहाड़े पड़ो ह्यूं. 

रोपाई की कुछ तस्वीरें देखिये :

फोटो : सुधीर कुमार
फोटो : सुधीर कुमार
फोटो : सुधीर कुमार
फोटो : सुधीर कुमार
फोटो : सुधीर कुमार

-काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

डोका : पहाड़ी महिलाओं के श्रम का साथी

किताबों और शिक्षकों की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के छात्रों का मौन प्रदर्शन

13 दिनों से किताबों और शिक्षकों के लिये आन्दोलन कर रहे हैं पिथौरागढ़ के युवा

पर्वतारोहियों की मृत्यु की सूचना सम्मानपूर्वक दे सकने तक का समय नहीं है पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के पास

लाखामंडल का भवानी पर्वत जहाँ पार्वती ने तपस्या की थी

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago