Featured

मशहूर टीवी एंकर थीं दुर्घटना में विमल जी के साथ मारी गयी उनकी बेटी कनुप्रिया

श्रीलंका में गाले से कोलम्बो जाते समय प्रसिद्ध साहित्यकार गंगा प्रसाद विमल की एक सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु का एक और दुखद आयाम यह है कि उनके साथ उनकी पुत्री कनुप्रिया और पौत्र श्रेयस का भी निधन हो गया. Deceased Daughter of Ganga Prasad Vimal was a Famous TV Anchor Kanupriya

माना जा रहा है कि जिस वैन में बैठकर यह यात्रा हो रही थी उसके ड्राइवर को नींद आ गयी जिसकी वजह से वैन एक कंटेनर से टकरा गयी.

स्व. गंगा प्रसाद विमल की पुत्री कनुप्रिया टीवी का एक जाना माना नाम थीं. उन्हें याद करते हुए मशहूर पत्रकार रवीश कुमार ने आज अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है –

“धर्मवीर भारती की कविता से अपना नाम लेकर आई थी. उसके पिता ने बहुत चाव से यह नाम चुना होगा. हमलोग उसके लिए एंकर लिंक लिखा करते थे. मॉडलिंग और मिस इंडिया की दुनिया छोड़ टीवी में आई थी. जब देखो, जिस साल देखो वैसी की वैसी दिखती थी. अक्सर मज़ाक़ मे कहता था यार तुम ने खाने की तमाम इच्छाओं को कैसे कंट्रोल कर लिया है. “

“धीरे धीरे हम समझ गए कि उसे सुपर फ़िट होने की सनक नहीं है. वह एक अनुशासित जीवन जीने की आदी है. उसने कभी किसी को ऐसा कुछ कहा भी नहीं कि आप याद रखें. कोई शिकवा शिकायत नहीं. उसकी आवाज़ बिल्कुल साफ़ थी. बिना छल कपट वाली. मुस्कुराती हुई. फिर एक दिन मॉडलिंग की तरह टीवी की दुनिया से भी दूर चली गई. “

“कई साल गुजर गए. एक साल उसने गिफ़्ट का पैकेट भेजा. कार्ड का नाम पढ़ते ही चौंका. फ़ोन किया तो हँसने लगी. तुम भूल गए होंगे इसलिए सोचा याद दिलाती हूँ. हम सब तुम्हारे फ़ैन हैं. तुमने इन सालों में कुछ खाया भी कि नहीं. वही जवाब हूँ तो वैसी ही. यार कनुप्रिया तुम मुझे नहीं खाना सीखा दो. हंसती रही. उसने कहा कि अच्छा लगता है तुम्हारा काम तो मेरी तरफ़ से शुक्रिया समझना और जल्दी मिलते हैं. हम नहीं मिले. “

“तभी गंभीर आर्थिक चर्चाओं वाले एक व्हाट्स एप ग्रुप में KP बन कर लौटी. खेती के बारे में कितना कुछ जानने लगी थी. मॉडलिंग और टीवी से निकल कर गाँव और किसानों के बीच भटकने लगी. सब KP की बातों को ध्यान से सुनने लगे. राजनीति से लेकर दूसरे विषयों पर उसकी बातों का वज़न था. कोलंबो में ड्राईवर को नींद आ गई और कनुप्रिया, उसकी बेटी और पिता गंगा प्रसाद विमल की दुर्घटना में मौत हो गई. जिसके होने से किसी को सुई बराबर चुभन नहीं हुई होगी उसकी मौत ऐसे आई. उसे देखकर यही ख़्याल आता है कि कोई उसके जैसा कैसे हो सकती है. कोई कनुप्रिया कैसे हो सकती है? अब कनुप्रिया क्यों नहीं है. अलविदा के पी. कनुप्रिया.” Deceased Daughter of Ganga Prasad Vimal was a Famous TV Anchor Kanupriya

उत्तराखंड के छोटे से गांव से दुनिया के सबसे बड़े साहित्यिक मंचों तक प्रो. गंगाप्रसाद विमल का सफ़र

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

3 days ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

6 days ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

6 days ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

6 days ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

6 days ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

6 days ago