Featured

विवादों में घिरे रहने वाले जीनियस डायरेक्टर रोमन पोलैंस्की

आज रोमन पोलैंस्की का जन्मदिन है. 18 अगस्त 1933 को पेरिस में जन्मे फ्रेंच पोलिश मूल के रोमन पोलैंस्की ने अनेक ऑस्कर सहित सिनेमा के सभी संभव पुरस्कार जीते हैं. उन्हें बीसवीं शातब्दी के सबसे मशहूर और प्रतिभावान निर्देशकों में गिना जाता है. (Controversial Roman Polanski Birthday )

एक कलाकार के रूप में उनका जीवन अनेक तरह के विवादों में घिरा रहा. (Controversial Roman Polanski Birthday )

1969 में अमेरिका के मशहूर बेवर्ली हिल्स में एक घर में पांच लोगों की क्रूरतापूर्ण हत्या कर दी गयी थी. इनमें मश्हूत अदाकारा शैरन टेट भी थीं. मौके पर पुलिस को एक चश्मा मिला जो हत्यारे का हो सकता था.

जब मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोमन पोलैंस्की को इस हत्याकांड की खबर मिली वे लन्दन में थे. शेरन टेट उनकी पत्नी थीं. वे वापस अमेरिका लौटे लेकिन महीनों तक मर्डर केस सुलझ नहीं सका. इया हत्या से गहरे प्रभावित हुए रोमन पोलैंस्की ने चश्मों के लेंस नापने का यंत्र तक खरीदा ताकि वे घटनास्थल पर मिले इकलौते सुबूत को और पुख्ता तरीके से जांच सकें.

उन्हीं दिनों रोमन पोलैंस्की ने ब्रूस ली से आत्मरक्षा की कक्षाएं लेना शुरू किया जिनके लिए वे एक घंटे का एक हजार डॉलर लिया करते थे. एक बार ऐसी ही एक कक्षा के दौरान ब्रूस ली की किसी बात को गलत समझ कर रोमन पोलैंस्की ने यहाँ तक मान लिया कि उनकी पत्नी की हत्या ब्रूस ली ने की थी. यह अलग बात है कि बाद में साबित हुआ कि ये हत्याएं चार्ल्स मेन्सन के अनुयायियों ने की थीं.

एक और मशहूर फिल्म डायरेक्टर केंटिन तारान्तिनो की फिल्म ‘वंस अपोन अ टाइम इन हॉलीवुड’ में ब्रूस ली और शेरन टेट के संबंधों को कुरेदने की कोशिश की गयी है.

1977 में रोमन पोलैंस्की पर तेरह साल की एक बच्ची के साथ यौन सम्बन्ध बनाने का आरोप लगा जिसके लिए उन्हें जेल हुई. बयालीस दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया. इस दौरान कई तरह के कानूनी दांवपेच खेले जा चुके थे और पोलैंस्की को पता चल गया कि जो जज उन्हें छोटी सजा देने का मन बनाए हुए था उसका मन बदल चुका है. वे अमेरिका से भाग कर पहले लन्दन और बाद में फ्रांस चले गए. फ्रांस के नियमों के मुताबिक़ उन्हें अमेरिका को सुपुर्द नहीं किया जा सकता. फिलहाल उन पर लगे आरोप अब भी जस के तस हैं अलबत्ता वे इस दौरान एक से एक क्लासिक फ़िल्में बना चुके हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

7 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

7 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

1 week ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago