Featured

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया

सीबीआई ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. नैनीताल हाईकोर्ट से सीबीआई को हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज करने की स्वीकृति मिलने के बाद सीबीआई ने हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. (CBI Registered Case Against Ex CM Harish Rawat)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर उनके मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार बचाने के लिये विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगा था. जिसका स्टिंग ऑपरेशन भी सार्वजनिक हुआ था. (CBI Registered Case Against Ex CM Harish Rawat)

लंबे समय तक यह मामला नैनीताल हाईकोर्ट में चला जिसके बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई को मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद सीबीआई ने आज दिल्ली में हरीश रावत पर विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इस मामले पर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने काफल ट्री से बातचीत में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सी.बी.आई. पर दबाव बनाकर हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज कराया है. सीबीआई अगर वास्तव में घटनाक्रम की जांच करती तो मुकदमा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर होता क्योंकि उनके द्वारा कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने का काम किया गया है.

इस मामले में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग की थी. हरीश रावत ने फिर मुख्यमंत्री बनने पर सीबीआई जांच को बंद कर एसआईटी जांच के आदेश दे दिए थे.

कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच तो जारी रही, लेकिन हाईकोर्ट ने कोई भी कार्रवाई करने से पहले कोर्ट की इजाज़त लेने की शर्त लगा दी थी. 30 सितंबर को हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस केस में एफ़आई आर की इजाज़त दे दी थी.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

6 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

3 weeks ago