Featured

तबादला हो सकता है भगत सिंह कोश्यारी का

समाचार एजेंसी आईएएनएस की मानें तो महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत संह कोश्यारी का ट्रांसफर होने की बड़ी संभावना है. (Bhagat Singh Koshyari Might be Transferred)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार और भाजपा की छवि को अच्छा ख़ासा नुकसान पहुंचा है. ऐसी स्थित में हुई हानि की भरपाई करने की कोशिशों के तहत इस बात की चर्चा है कि भगत सिंह कोश्यारी को खुद को सौंपी गयी ज़िम्मेदारी पर “खरा न उतरने” के कारण महाराष्ट्र से ट्रांसफर कर कहीं और भेजा जा सता है. (Bhagat Singh Koshyari Might be Transferred)

सूत्र बताते हैं कि राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र को कोश्यारी के स्थान पर भेजा जा सकता है.

आईएएनएस ने अपनी खबर में लिखा है: “कोश्यारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य के तौर पर सेवाएं दी हैं. कांग्रेस ने राज्यपाल कोश्यारी के संचालन के तरीके पर पर सवाल उठाया. पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘सवाल यह नहीं है कि सच्चाई की जीत हुई है. आज बड़ा सवाल यह है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट उन तरीकों को देखे, जिसमें राज्यपाल ने सबसे अधिक पक्षपातपूर्ण तरीका अपनाया. उन्होंने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की.’ “

“शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बहस करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया और उसे शीर्ष अदालत द्वारा स्थापित कानून के विपरीत बताया. कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राज्यपाल की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति को कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें तत्काल बदलना चाहिए. राज्यपाल कोश्यारी ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था और फडणवीस को मुख्यमंत्री पद व अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.” (Bhagat Singh Koshyari Might be Transferred)

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की डेमोक्रेसी और अमरू मडवाण के बैल

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago