हैडलाइन्स

नैनीताल अस्पताल को गुमनाम दानदाता ने 1 करोड़ के कंसट्रेटर दिये

उत्तराखंड में इन दिनों जन प्रतिनिधियों के बीच रिबन काटो और फोटो खिचाओं प्रतियोगिता चल रही है. अब, जबकि कोरोना पहाड़ों में पूरी तरह सिर उठाये खड़ा है तब पहाड़ों में स्वास्थ्य स्थिति वही ढाक के तीन पात वाली है. पिछले 20 सालों से तस्वीरों और घोषणा पर चल रहे इस राज्य के जनप्रतिनिधि इस आपातकाल की स्थिति में भी नहीं सुधरे.
(B D Pandey Hospital Nainital)

जन प्रतिनिधियों की लगातार घोषणाओं और तस्वीरों के बीच एक ख़बर ऐसी भी आई है जिसे राज्य के जनप्रतिनिधि चाहें तो जीवन पाठ बनाकर गाँठ बाँध सकते हैं. खबर नैनीताल जिले से है जहां किसी व्यक्ति द्वारा गुप्त रूप से 210 ऑक्सीजन कंसट्रेटर दिये गये. इसकी बाज़ार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है.

हिन्दुस्तान अख़बार में छपी खबर के मुताबिक बीते रविवार नैनीताल जिले में स्थित बी.डी. पांडे अस्पताल को 210 ऑक्सीजन कंसट्रेटर प्राप्त हुये. जहां सरकार आज तक यहां ऑक्सीजन कंसट्रेटर की मांग को पूरा नहीं कर पाई थी वहीं इस दानदाता ने एक झटके में ऑक्सीजन कंसट्रेटर की सारी समस्या हल कर दी.
(B D Pandey Hospital Nainital)

बी.डी. पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने इस गुप्तदां की पुष्टि की है. उनके अनुसार – विदेश में रह रहे एक व्यक्ति ने संस्था के माध्यम से मदद पहुंचाई है. अस्पताल द्वारा अब जिले के सभी ब्लॉक के दूरस्थ सीएचसी, पीएचसी में ऑक्सीजन कंसट्रेटर ऑक्सीजन कंसट्रेटर पहुंचाया जाएगा.

बी.डी. पांडे अस्पताल के पीएमएस द्वारा यह भी बताया गया कि कोरोना संक्रमण के चलते यदि किसी संक्रमित का ऑक्सीजन लेवल गिरता है, तो उसे बी.डी.पांडे अस्पताल से घर के लिये ऑक्सीजन कंसट्रेटर बिना शुल्क के दिया जायेगा. उपयोगिता देखते हुये मरीज के परिजनों को इसे सावधानी से इस्तेमाल करना होगा और उपयुक्त हालत में ही लौटाना भो होगा. 210 ऑक्सीजन कंसट्रेटर के विषय में केवल यही जानकारी प्राप्त है कि वह नैनीताल का रहने वाला है और अपना नाम जाहिर न करने की इच्छा जताई है.
(B D Pandey Hospital Nainital)

–काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • 210 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर गुप्त दान में दिए । खबर ऐसी है कि सकारात्मकता के मायने स्पष्ट हो जाते हैं । दुआओं में असर होता है तो वो असर भी अपना असर दिखाए ।

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

7 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago