हैडलाइन्स

भीमताल में आदमखोर का खौफ़

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

पहाड़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनायें बेहद आम हो चली हैं. नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में इन दिनों एक आदमखोर का खौफ़ व्याप्त है. बीते 13 दिनों में नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में पांच किलोमीटर के भीतर 3 लोगों को आदमखोर अपना शिकार बना चुका है.
(Another woman killed in Bhimtal)

7 दिसम्बर के दिन मलुवाताल गांव की इंद्रा बेलवाल, 9 दिसम्बर को पिन्रो गांव निवासी पुष्पा देवी और बीते मंगलवार निकिता शर्मा को आदमखोर अपना शिकार बना चुका है. करीब 5 किलोमीटर के दायरे में घटी इन घटनाओं की वजह से इलाके में भी का माहौल है. वन विभाग के प्रति जनता आक्रोशित है.  

वनविभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आज स्थानीय महिलाएं आज सड़कों पर उतर आई. महिलाओं के एक बड़े समूह ने आज खुटानी भीमताल में जाम लगाकर विरोध दर्ज किया और वन विभाग समेत प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की.

भीमताल क्षेत्र में एक लम्बे समय बाद महिलाएं प्रशासन के विरुद्ध सड़क देखी गयी है. स्वतःस्फूर्त जमा हुए महिलाओं के इस जत्थे को देख स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है.
(Another woman killed in Bhimtal)

बीते कई दिनों से 75 वनकर्मियों की फ़ौज दिन-रात 5 किमी के इस इलाके में गश्त लगा रही है लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग रहा. एक तरफ इलाके में रहने वाले लोगों को आदमखोर नजर आ रहा है लेकिन वन विभाग के कैमरे और पिंजरे खाली हैं. वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से जंगल नहीं जाने की अपील की जा रही है.

इस बीच वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीमताल में लगातार लोगों की जन लेने वाला बाघ है या गुलदार, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
(Another woman killed in Bhimtal)

दैनिक अख़बार हिन्दुस्तान के आधार पर.

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago