समाज

लॉकडाउन के दिनों में लाखों बच्चों का हीरो बन कर उभरा द्वाराहाट का नौ साल का टीचर बच्चा अनन्त घुघत्याल

द्वाराहाट नाम के छोटे से कस्बे में रहने वाले नौ साल के एक बच्चे ने लॉक डाउन के दिनों में भी खुद को ढेर सारे कामों में व्यस्त रखते हुए खुद को पढ़ाने का एक बिलकुल नया तरीका खोज निकाला है. Anant the Nine Year Old Wonder Kid from Dwarahat

अनन्त घुघत्याल

कक्षा पांच में पढ़ने वाले अनन्त घुघत्याल अपने माता पिता व अन्य परिजनों को विज्ञान, अंग्रेजी और गणित जैसे विषय पढ़ा रहे हैं. उनकी इन अनूठी कक्षाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं.

अनन्त को शिक्षण की कला विरासत में मिली है. उनकी माता डॉ दीपा घुघत्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, द्वाराहाट में शिक्षिका हैं तो उनके पिता गोपाल घुघत्याल राजकीय इंटर कॉलेज, महाकालेश्वर में प्रभारी प्रधानाचार्य. अनन्त के वीडियोज़ उनके पिता ने जैसे ही अपलोड किया, वे बहुत चर्चित होने लगे. Anant the Nine Year Old Wonder Kid from Dwarahat

पापा के साथ

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनन्त घुघत्याल की गणित व विज्ञान विषयों में गहरी रुचि है. ड्राइंग, पेंटिंग, डांसिंग, स्केटिंग एवम् क्रिकेट खेलने के शौक़ीन अनन्त किसी विशेषज्ञ कलाकार की तरह गिटार भी बजाते हैं.

अनन्त की ड्राइंग
अनन्त की एक और ड्राइंग

अनन्त द्वाराहाट के यूनिवर्सल कॉन्वेंट में कक्षा 5 में पढ़ते हैं.

उनके वीडियोज देख कर आप उनके लोकप्रिय होने का राज जान जाएंगे. ह्यूमन हार्ट जैसे मुश्किल विषय को 9 साल का जो बच्चा शुद्ध अंगरेजी में पढ़ा सकता हो, उसके लोकप्रिय होने में किसी को क्या संदेह हो सकता है. Anant the Nine Year Old Wonder Kid from Dwarahat

अनन्त की शानदार हैण्डराइटिंग

जियो अनन्त घुघत्याल! हमें उम्मीद है तुम्हें देख कर देश के बाकी बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं. देखिये उनके दो वीडियोज़.

सार्क कंट्रीज की क्लास
ह्यूमन हार्ट की क्लास

यह भी पढ़ें: ल्वेशाल इंटर कालेज में नवीं में पढ़ने वाली ईशा और उसकी पिरूल की टोकरियां

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

5 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 week ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 week ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

1 week ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago