Featured

7वीं बुरांश फोटोग्राफी कार्यशाला

पिछली शाम कौसानी की मनोरम वादियों में सातवीं बुरांश फोटोग्राफी कार्यशाला का उद्घाटन हुआ. बुरांश फोटोग्राफी कार्यशाला में देश और दुनिया के नामी फोटोग्राफर शमिल होते रहे हैं. इस कार्यशाला में अनुभवी फोटोग्राफर अन्य साथी फोटोग्राफरों के साथ दिलचस्प ज्ञानवर्धक जानकारियां साझा करते हैं.
(7th Burans Photography Workshop)

बुरांश फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन हर साल कौसानी में किया जाता है. इस वर्ष 14 मार्च से 18 मार्च तक इस कार्यशाला आयोजन होना है. कार्यशाला में देश के कोने कोने से 35 प्रतिभागी शामिल हुये हैं. इस वर्ष कार्यशाला का आयोजन इन्दौर के लेंस मेस्ट्रो ग्रुप के साथ मिलकर किया जा रहा है.

सातवें बुरांश फोटोग्राफी कार्यशाला में देश के जाने माने फोटोग्राफर अपना योगदान दे रहे हैं. कार्यशाला में जयपुर से उमेश गोगना एस्ट्रो फोटोग्राफी के विषय में जानकारी साझा करने वाले हैं. उमेश देश के जाने माने फोटोग्राफर हैं. उमेश द्वारा ली गयी उत्तराखंड की तस्वीरें उनकी वेबसाईट में यहाँ देखिये:

उमेश गोगना द्वारा ली गयी उत्तराखंड की तस्वीरें
(7th Burans Photography Workshop)

इन्दौर के गुरदास दुआ इस कार्यशाला में प्रोडक्ट फोटोग्राफी से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे. इन्दौर से लेंस मेस्ट्रो ग्रुप का संचालन करने वाले गुरदास का काम उनकी वेबसाईट गुरदास फोटोग्राफी में देखा जा सकता है.

गुरदास फोटोग्राफी

नैनीताल से अनूप साह कार्यशाला में लैंडस्केप फोटोग्राफी की जानकारी साझा करेंगे. अनूप साह देश के सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफरों में गिने जाते हैं. फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके काम के लिये अनूप साह को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री दिया जा चुका है. अनूप साह के विषय में अधिक जानें:

नैनीताल के अनूप साह को पद्मश्री पुरुस्कार
(7th Burans Photography Workshop)

लैंडस्केप फोटोग्राफी के विषय में और अधिक जानकारी कौसानी के थ्रीश कपूर और लखनऊ के अनिल रिसाल सिंह द्वारा दी जायेगी. अनिल रिसाल सिंह और थ्रीश कपूर, भारत में लैंडस्केप फोटोग्राफी के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं. सातवें बुरांश फोटोग्राफी कार्यशाला 18 मार्च को समाप्त होगी.
(7th Burans Photography Workshop)

काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

23 hours ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago