गंगा की बदहाली का जिम्मेदार आखिर कौन

गंगा नदी का हमारे देश में अध्यात्मिक महत्त्व भी है, हिन्दू धर्मग्रंथों में इसे देवी का दर्जा प्राप्त है. कई वजहों से गंगा लगातार प्रदूषित होती चली गयी और अब मैदानी इलाकों में इसका पानी नहाने योग्य भी नहीं रह गया है.

विगत कुछ सालों से गंगा को लेकर जमकर राजनीति भी होती रही है. वर्तमान भाजपा सरकार ने गंगा की स्वच्छता को अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा भी बनाया है. इसके बावजूद गंगा की स्थिति बदतर होती ही जा रही है.

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन ‘वर्ल्ड वाइड फण्ड’ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इसे दुनिया की संकटग्रस्त नदियों में एक बताया है. इसमें बताया गया है कि भारत की सभी नदियों की तरह गंगा लगातार पहले बाढ़ और फिर सूखे की स्थिति से जूझ रही है. जो इस नदी के अस्तित्व के लिए खतरनाक है.

गंगा के प्रदूषण के स्तर को लेकर विभिन्न चिंताजनक रिपोर्टें आती रही हैं. रिपोर्टों के मुताबिक गंगा में ऋषिकेश से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. गंगा किनारे लगातार बस रही कालोनियों में से कई में शौचालय तक नहीं हैं, यह गंदगी गंगा में ही मिल रही है, ऋषिकेश से लेकर कोलकाता तक गंगा के किनारे लगे कई कारखानों की गन्दगी को सीधे गंगा में डाला जा रहा है. ऐसे कई कारणों से गंगा का प्रदूषण स्स्तरलगातार बढ़ता ही जा रहा है.

देश की सबसे पवित्र मानी जाने वाली गंगा का उद्गम गोमुख है. यह गंगोत्री हिमनद से निकलती है. गंगा उत्तराखण्ड से लेकर बंगाल की खाड़ी तक विशाल भू-भाग को सींचती है. गंगा भारत में लाखों वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ भूभाग की सृजक है. गंगा की चिंताजनक हालत अच्छे भविष्य का संकेत नहीं है. असके अस्तित्व के खतरे में पड़ जाने से देश के बड़े हिस्से में पेयजल का संकट उत्पन्न हो सकता है. विशाल भूभाग के बंजर हो जाने से देश में खाद्यान्न संकट भी बढ़ सकता है. इन रिपोर्टों से फिलहाल सरकार की नमामि गंगे परियोजना भी संदेह के घेरे में आती दिख रही है. इन गंगा सुधार योजनाओं में करोड़ों रुपया फूंके जाने के बावजूद इसकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दीखता.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago