Featured

उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगाया

उत्तराखंड सरकार ने तंबाकू तथा निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला जैसे खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. (Ban on Gutkha Pan Masala in Uttarakhand)

 उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त नितेश कुमार झा द्वारा यहां जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में तंबाकू तथा निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला जैसे खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं बिक्री को प्रतिबंधित किया जाता है. (Ban on Gutkha Pan Masala in Uttarakhand)

खाद्य सुरक्षा आयुक्त नितेश कुमार झा ने बताया कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सरकार अगले एक साल तक राज्य में तंबाकू तथा निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला जैसे खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं बिक्री को प्रतिबंधित कर रही है.

इससे पहले तीस अगस्त के दिन बिहार राज्य में भी गुटखा और तम्बाकू का उत्पादन प्रतिबंधित किया गया था. यह निर्णय भारतीय संविधान में मौजूद नीति निदेशक तत्वों के तहत लिया गया है. नीति निदेशक तत्वों के तहत राज्य कल्याणकारी नीति बनाता है और नशे के व्यापार को प्रतिबंधित भी कर सकता है.

-काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago