Featured

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट : पहले दिन ही मिली 75 हजार करोड़ निवेश की सौगात

पीएम मोदी रविवार को एक दिन के दौर पर देहरादून पहुंचे हैं. उन्होंने यहां पर इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. समिट दो दिन तक चलेगा. देश-दुनिया के पूंजी निवेशकों और बिजनेस लीडर्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश बहुत बड़े और चौतरफा परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. आज भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है. महंगाई स्थिर है, मिडिल क्लास का तेजी से विकास हो रहा.

प्रधानमंत्री मोदी ने अध्यात्म के साथ ही जलविद्युत व नवीकरणीय ऊर्जा को उत्तराखंड का ऊर्जा स्रोत करार देकर राज्य को इन क्षेत्रों में ठोस पहल करने की सीख भी दी. साथ ही कहा प्रधानमंत्री ने कहा कि मिडिल क्लास का तेजी से प्रसार हो रहा है. 80 करोड़ से अधिक युवा सामर्थ्य से भरपूर हैं. सरकार इनके सामर्थ्य का सही उपयोग करेगी.

सरकार का दावा है कि उत्तराखंड में किसी भी प्रोजेक्ट की क्लीयरेंस को लेकर निवेशक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े इसके लिए अनेक व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया गया है. प्रकृति, संस्कृति, योगा हर तरफ उत्तराखंड टूरिज्म का एक कंप्लीट पैकेज है, एक आदर्श गंतव्य है. 18 सालों में पहली बार 13 जिलों में 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की पहल की गई है. बैंकिंग सिस्टम मजबूत हुआ, जीएसटी टैक्स के क्षेत्र में रिफार्म रहा.केंद्र और राज्यों ने मिलकर 10 हज़ार से ज्यादा कदम उठाए गए. उत्तराखंड में अलग SEZ है. वह स्पिरिचुअल इको जोन है जो स्पेशल इकोनॉमिक जोन से काफी ज्यादा है.

राज्य सरकार इस इन्वेस्टमेंट समिट से 70,000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट का टारगेट लेकर चल रही है. इस समिट में फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, हॉर्टिकल्चर, होटल और इंडस्ट्री पर फोकस रहेगा.अडानी ग्रुप के निदेशक प्रणव अडानी ने राज्य में आर्गेनिक उत्पादों की मार्केटिंग में 300 करोड़ और एग्रीकल्चर व लॉजिस्टक में 200 करोड़ निवेश करने पर करार किया.वहीँ रिलायंस ग्रुप के सीएमडी मुकेश अंबानी ने जियो के जरिये बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी, हेल्थ केयर, शिक्षा सेक्टर में निवेश करने की योजना की घोषणा की. कृषि में 1800 करोड़, सोलर ऊर्जा 27 हजार 500 करोड़, हर्बल व ऐरोमेटिक 1325 करोड़, एमएसएमई उद्योग1800 करोड़, बड़े विनिर्माण उद्योग 8000 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू साइन किए गए है. इस प्रकार अभी तक देश के नामी औद्योगिक घरानों के उद्योगपतियों समेत देश दुनिया से आए निवेशकों ने 75 हजार करोड़ के निवेश पर करार किया.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

4 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

5 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

1 week ago