Featured

तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे ऋषिकेश, गुरु की समाधि पर लगाया ध्यान

अध्यात्म और योग की नगरी के रूप में विश्वविख्यात ऋषिकेश का ये आकर्षण ही है कि अपने अपने क्षेत्र की सेलेब्रिटीज को  जब भी मौका मिलता है तो वे  सुकून के लिए ऋषिकेश का रुख कर लेते हैं. (Superstar Rajnikanth in Rishikesh)

बॉलीवुड की बात करें तो  कई फिल्मकारों के लिए ऋषिकेश नगरी रुपहले पर्दे में उतरती रही है. लम्बे समय से देशी और विदेशी दोनों तरह के सिनेमा कलाकार यहाँ आते रहे हैं. एक जमाने में मशहूर पॉप संगीत ग्रुप बीटल्स यूरोप और अमेरिका समेत दुनिया भर में धूम मचाने के बाद शान्ति की तलाश में ऋषिकेश पहुंचा था. यहाँ रह कर इस ग्रुप ने लम्बे समय तक संगीत की रचना भी की. उनका इस दौर में बनाया गया गीत ‘देहरादून’ बहुत विख्यात हुआ था.

यही नहीं अपने गुरुत्व भाव को लेकर भी यह तमाम विख्यात लोग तीर्थ नगरी ऋषिकेश का रुख करते रहते हैं और ऋषिकेश के किसी न किसी आश्रम से उनका भावनात्मक रिश्ता हमेशा बना रहता है.

ऋषिकेश का दयानंद आश्रम भी उसकी एक बानगी है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सुपरस्टार रजनीकांत भी समय-समय पर सुकून के लिए पहुंच जाते हैं. ( Superstar Rajnikanth in Rishikesh )

सुपरस्टार रजनीकांत की बात करें तो वे  अपनी फिल्म दरबार की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी पुत्री ऐश्वर्या के साथ ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे और अपने गुरु दयानंद सरस्वती  की समाधि पर ध्यान लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. आपको बताते चलें कि सन 2010 में अपनी फिल्म रोबोट की शूटिंग पूरी करने के  बाद भी रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे थे और अपने गुरु का आशीर्वाद लिया था.

इस बार वह वे अपनी पुत्री ऐश्वर्या धनुष के साथ दयानंद आश्रम पहुंचे हैं ,यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर ध्यान लगाया और शिवालय पर पूजा अर्चना की.

रजनीकांत इस यात्रा के दौरान बद्री केदार के भी दर्शन करेंगे.

ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पुल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया

-प्रबोध उनियाल

प्रबोध उनियाल पत्रकार व स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

7 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago