जयमित्र सिंह बिष्ट

अल्मोड़े से ‘सुपर ब्लू मून’ की तस्वीरें

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

“वन्स इन ए ब्लू मून” खूब कही और सुनी सुनी जाने वाली एक कहावत है. अंग्रेजी भाषा की इस कहावत का सामान्य अर्थ है कुछ ऐसा जो हमेशा नहीं होता. बीते दिन दुनिया ने ब्लू नहीं सुपरब्लूमून देखा. आकाश में घटने वाली यह खगोलीय घटना साल 2009 के बाद बीते दिन ही देखी गयी.
(Super Blue Moon 2023 Uttarakhand)

इस खगोलीय घटना में पूर्णिमा के दिन चांद पृथ्वी के सबसे करीब था इसलिए इसे सुपरमून कहा गया और क्योंकि यह एक महीने में दूसरी पूर्णिमा थी इसलिये इसे ब्लू मून कहा गया. अब दोनों खगोलीय घटनायें एक ही साथ ही घटी तो बन गया सुपर ब्लू मून.

चांद के पृथ्वी के नजदीक होने के कारण सुपरमून ज्यादा चमकीला और बड़ा दिखाई देता है. सुपरमून की घटना साल में 3 से 4 बार हो सकती है. ब्लू मून लगभग हर दूसरे-तीसरे बरस घटने वाली एक खगोलीय घटना है.        

अल्मोड़ा के सामने पूरब में बानड़ी देवी के पास की पहाड़ी से उदय होते चंद्रमा का विहंगम दृश्य देखिये. सभी तस्वीरें काफल ट्री के अनन्य साथी जयमित्र सिंह बिष्ट ने खींची हैं.
(Super Blue Moon 2023 Uttarakhand)

जयमित्र सिंह बिष्ट

अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

इसे भी पढ़ें: हर दिन हरेला जीने वाली पहाड़ की महिलाएं

काफल ट्री का फेसबुक पेज : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago