Featured

डीडीहाट में सीराकोट का किला

सीराकोट का किला उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में है. सीराकोट का किला 800 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बना है. इस किले का निर्माण मल्ल राजाओं द्वारा किया गया बताया जाता है. किले के बाहरी भाग का इस्तेमाल राजा द्वारा आवास के लिये किया जाता था. किले के बीच भगवान शिव तथा भैरव के मंदिर बनाये गए हैं. इसी पहाड़ी पर मलेनाथ का मंदिर व कुछ धर्मशालाएँ भी हैं. इस जगह को छानपाटा नौली के नाम से भी जाना जाता है.

यह कोट अर्थात किला तीन तरफ से प्राकृतिक चट्टानों से संरक्षित है, एक ओर से इसमें निर्माण कर संरक्षित किया गया है. इस पहाड़ी किले में 5 परकोटे बने हुए हैं जो इससे लगभग 25 मीटर की ऊँचाई में समतल स्थान के साथ-साथ मुख्य टीले से लगभग 200 मीटर नीचे हैं. यहीं से दूसरी दीवार बनी है. इन परकोटों पर संतरी के लिए कोई कक्ष नहीं बना है.

किले पर चढ़ने व उतरने के लिए बड़े-बड़े पत्थरों की सीढियां बनायी गयी हैं. वर्तमान में यहाँ मौजूद मंदिर में जाने के लिए तीन दरवाजे बनाये गए हैं. भैरों मंदिर के पास दूसरा दरवाजा मौजूद है.

सीराकोट के पूर्वी हिस्से में 500 मीटर की दूरी पर राजकोट है. भैरों मंदिर के पास से राजकोट के लिए रास्ता जाता है.

यहाँ एक लम्बी सुरंग भी बनायी गयी थी, सीधा छानपाटा नौली से जुड़ने वाली यह सुरंग अब मलबे के नीचे दब चुकी है.

चन्द राजा रुद्रचन्द के सेनापति पुरुख पन्त तीन बार राजा हरिमल्ल से पराजित हुए. पराजयों के बाद उन्होंने छानपाटा नौली में साधुवेश धारण कर सीराकोट की सूचनाएँ इकट्ठा कीं. राजा के सिपाहियों को अपने भरोसे में लेकर सीराकोट में जाने वाला पानी का मूल स्रोत नष्ट कर दिया. सीराकोट में पानी व अनाज की आपूर्ति बंद होने से राजा हरिमल्ल ने आत्मसमर्पण कर दिया.

संरक्षण के अभाव में नष्टप्रायः किले से हिमालय तथा डीडीहाट का विहंगम दृश्य दिखाई देता है.

(उत्तराखण्ड ज्ञानकोष, प्रो. डी. डी. शर्मा के आधार पर)

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

7 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago